फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman head shaved over dowry FIR registered against Saddam and Ahmad both threatened kill her

यूपी: दहेज के लिए महिला का सिर मुंडवा दिया, सद्दाम और अहमद पर प्राथमिकी; दोनों ने जान से मारने की धमकी दी

Fri, 18 Sep 2026 11:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 18 Sep 2026 11:19 PM IST
सार

जौनपुर में महिला ने पति और देवर पर दहेज के लिए मारपीट करने और जबरन सिर मुंडवाने का आरोप लगाया है। 16 सितंबर की घटना के बाद पीड़िता मायके पहुंची। शुक्रवार को बक्शा थाने में पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman head shaved over dowry FIR registered against Saddam and Ahmad both threatened kill her
बक्शा थाने में प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव की एक महिला ने अपने पति और देवर पर दहेज के लिए मारपीट करने और जबरन सिर मुंडवाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर शुक्रवार को बक्शा थाने में पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गौसपुर गांव निवासी शाजिया का निकाह कुछ वर्ष पहले बक्शा थाना क्षेत्र के बर्रोपट्टी गांव निवासी सद्दाम से हुआ था। शाजिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। महिला के अनुसार, आए दिन दहेज को लेकर विवाद और मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि 16 सितंबर को भी दहेज की बात को लेकर पति से उसका विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान सद्दाम ने उसके साथ मारपीट की और जबरन उसका सिर मुंडवा दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि घटना में उसका देवर अहमद भी शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर बृहस्पतिवार को खुटहन थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद बताया कि घटना बक्शा थाना क्षेत्र की है। इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा गया।

शुक्रवार को पीड़िता ने बक्शा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सद्दाम और देवर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के लगाए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed