{"_id":"59c682f64f1c1bad688b6088","slug":"women-jumped-from-runing-train-for-caught-bag-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग लेकर भाग रहे उचक्के को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन से कूदी महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग लेकर भाग रहे उचक्के को पकड़ने के लिए चलती ट्रेन से कूदी महिला
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी नई दिल्ली रेलखंड के जफराबाद रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को बैग लेकर भाग रहे उचक्के के पीछे महिला चलती ट्रेन से कूद गई। इसके बाद भी महिला उचक्के के पीछे भाग रही थी, लेकिन उचक्के ने महिला को ट्रेन की तरफ धक्का दे दिया और नकदी व जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के तसला गांव की महिला शिवानी (36) पत्नी गोपाल 12 वर्षीय पुत्र कृष्णजीत के साथ जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रही थी।
शनिवार को जफराबाद स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार जैसे ही कम हुई तभी तभी एक उचक्का महिला का बैग लेकर भागने लगा। उचक्के के पीछे दौड़ी महिला चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। कूदने के बाद भी महिला उचक्के के पीछे भाग रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान उचक्के ने महिला को ट्रेन की तरफ धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उचक्का बैग लेकर फरार हो गया। सह यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। महिला के बेटे को भी लोगों ने नीचे उतार दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के मुताबिक बैग में तीन हजार नकदी के अलावा, जेवरात, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, कीमती कपड़े थे।