फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women deadbody found in polythene at varanasi

बनारस: महिला की हत्या कर प्लास्टिक के थैले में फेंका शव, तीन दिन से थी लापता

Fri, 21 Sep 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 21 Sep 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Women deadbody found in polythene at varanasi
पॉलिथीन में लपेटकर फेंका महिला की शव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर में गुरुवार महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सिगरा थाना अंतर्गत औरंगाबाद की मीरा जायसवाल (47) की नुकीले हथियार से हत्या करने के बाद शव को प्लास्टिक के थैले में पैक कर दैत्रावीर बाबा मंदिर के समीप स्थित पोखरे के किनारे झाड़ी में फेंका गया था। 

गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने महिला के बेटे अमित को हिरासत में लिया है। मीरा मंगलवार की सुबह से घर से गायब थी लेकिन इस संबंध में सिगरा थाने पर सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस मीरा और उसके बेटे-बहु के बीच के रोजाना के झगड़े को वारदात को वजह मानकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


छोटा लालपुर में दैत्रावीर बाबा मंदिर के समीप स्थित पोखरे के किनारे झाड़ी में गुरुवार की सुबह नौ बजे के लगभग प्लास्टिक के थैले में पैक एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा तो सौ नंबर पर फोन किया। सूचना पाकर कैंट पुलिस पहुंची तो महिला के पास से बरामद छोटे थैले में मिले गैस सिलेंडर की पासबुक से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव से थोड़ी ही दूर पर पानी में उसका मोबाइल पड़ा मिला। महिला के पेट और पीठ पर किसी नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे। नाम और पता की शिनाख्त होने पर सिगरा पुलिस मीरा के घर पहुंची तो उसका बेटा अमित मिला और पति का पता नहीं लगा जबकि बहु मायके गई हुई है।

पुलिस को उलझा रहा पति

Women deadbody found in polythene at varanasi
यूपी पुलिस
पुलिस ने अमित से पूछताछ शुरू की तो वो कभी कह रहा था कि उसकी मां बेहद झगड़ालू किस्म की थी और उस पर व उसकी पत्नी पर तरह-तरह की पाबंदी लगाती थी। कभी कह रहा था कि नानी से मां का संपत्ति विवाद चल रहा था। पुलिस ने पूछा कि मां के गायब होने की सूचना सिगरा थाने पर क्यों नहीं दी तो अमित का कहना था कि पुलिस को पता चलता तो मारने-पीटने लगती।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। बेटे-बहु से झगड़े के अलावा किसी और से उनके विवाद की जानकारी नहीं मिली है। तफ्तीश में सामने आए तथ्यों और सर्विलांस की मदद से जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

पिता का पता नहीं, नानी का घर नहीं जानता
अमित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके मां-बाप ने प्रेम विवाह किया था। मां के झगड़े से आजिज आकर उसके पिता अनिल कुमार सिंह डेढ़ साल पहले कहीं चले गए और फिर घर नहीं आए। संभवत: वो गाजीपुर में रहते हैं। पत्नी इन दिनों मायके गई हुई है। पुलिस ने जब अमित से उसके नानी के घर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे नहीं पता।

बताया कि वो घर में ही इलेक्ट्रिक उपकरण बेचने का काम करता है। एक बहन थी जिसकी शादी हो चुकी है और उससे हम लोगों का कोई वास्ता नहीं है। कैंट पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए मीरा के बैंक खाते आदि की भी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed