{"_id":"5b7e861142c792464c73da4c","slug":"women-attacked-by-arrow-in-sonbhadra-tribesman-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: घर में सो रही महिला की आंख में तीर से हमला, धंसा तीर, नहीं निकाल पाए डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: घर में सो रही महिला की आंख में तीर से हमला, धंसा तीर, नहीं निकाल पाए डाक्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 AM IST
महिला को वाराणसी किया गया रेफर
- फोटो : twiiter
सोनभद्र जिले के जुगैल गांव में गुरुवार की भोर में घर में सो रही महिला पर तीर से हमला कर दिया गया। इससे तीर बायीं आंख के नीचे जाकर धंस गया। लहूलुहान हालत में चोपन सीएचसी, वहां से जिला अस्पताल लाया गया लेकिन दोनों जगह डॉक्टरों ने तीर निकाल पाने में असमर्थता जता दी। तब उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत गंभीर बनी हुई थी।
जुगैल गांव के सिधहवाडाड़ टोले में फूलसरिया (32) पुत्री बबलू अपने घर में सो रही थी। उसके मुताबिक भोर में चार बजे के करीब गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उस पर तीर से हमला कर दिया। तीर जाकर बायीं आंख के नीचं धंस गया। दर्द से कराहती हुई फूलसरिया उठी तो आरोपी वहां से भाग निकला। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे।
इसके बाद 100 नंबर डायल कर पुलिस को और 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस के लिए सूचना दी। घंटे भर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब डॉयल 100 के दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी अपनी बोलेरो से घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
यूपी पुलिस
तीर निकालने में असमर्थता जताते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में आंख के पास तीर लगने की वजह से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
उधर इस मामले में उसके भाई बिहारी खरवार ने जुगैल थाने में तहरीर देकर गांव के रामसुभग पर पुरानी रंजिश को लेकर तीर से हमला करने का आरोप लगाया है। सीओ कृष्णगोपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामसुभग के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।