फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women are learning to make herbal cosmetic and household chemical products.

Varanasi News: महिलाएं सीख रहीं हर्बल काॅस्मेटिक और घरेलू रसायन उत्पाद बनाना

Wed, 03 Dec 2025 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Women are learning to make herbal cosmetic and household chemical products.
वाराणसी। उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम के तहत बसनी में छह सप्ताह का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर की ओर से आयोजित हर्बल काॅस्मेटिक एवं घरेलू रसायन उत्पाद के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट के सहयोग से महिलाओं का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार के हर्बल कॉस्मेटिक उत्पाद जैसे फेसपैक, विभिन्न क्रीम, कोल्ड क्रीम, वैनिशिंग क्रीम, शैंपू के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। शुभारंभ मुख्य अतिथि बसनी ग्राम प्रधान अमकेश पटेल व विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार, केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. भक्ति विजन शुक्ला व अजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण में ट्रेनर प्रिया सिंह ने प्रशिक्षण दिया। सेवा भारती के जय प्रकाश भदौरिया ने उद्यमिता और फाइनेंस पैकेजिंग के बारे में बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भक्ति विजय ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क है और 9 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed