फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman was charged 15,000 rupees for camel ride varanasi victim filed complaint investigation conducted

Varanasi: रेती पर ऊंट की सवारी का 200 रुपये बताकर महिला से वसूले 15000 रुपये, पीड़िता ने दी तहरीर; होगी जांच

Sat, 03 Jan 2026 06:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 06:09 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा के पार रेती पर ऊंट और घोड़े की सवारी करने वालों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दक्षिण भारत की रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से आपबीती सुनाई है। थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
woman was charged 15,000 rupees for camel ride varanasi victim filed complaint investigation conducted
ऊंट की सवारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए साल पर गंगा पार रेती पर घूमने गई महिला दर्शनार्थी और उसके परिवार से ऊंट की सवारी के बहाने 15 हजार रुपये वसूले गए। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए अन्य पर्यटकों को आगाह भी किया है। ऊंट और घोड़े की सवारी सोच समझकर ही करें। वहीं, इस मामले में एसीपी कोतवाली शुभम कुमार सिंह ने रामनगर थाने की एक टीम गठित की है, जो जांच करेगी। पीड़िता ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


नए साल पर काशी भ्रमण पर आई दक्षिण भारत की रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि गंगा घाट के पार रेती पर ऊंट और घोड़े की सवारी करने वाले झांसे में लेकर अवैध वसूली कर रहे हैं। ऊंट की सवारी का 200 रुपये बताया और तीन राउंड सवारी कराने के बाद 15 हजार रुपये मांगे। विरोध किया तो परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस बीच 15 हजार रुपये जबरदस्ती लिए गए। महिला ने सोशल मीडिया पर काशी भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को आगाह भी किया कि गंगा घाट घूमने आए तो गंगा उस पर रेती पर ऊंट और घोड़े की सवारी करने से बचें। गलत तरीके से जबरदस्ती पैसा वसूला जा रहा है।

उधर, इस वीडियो के बाद कोतवाली एसीपी शुभम कुमार सिंह ने रामनगर पुलिस को मौके पर भेजा और ऊंट की सवारी करने वाले युवक की खोजबीन कराई। पीडि़ता महिला पर्यटक से भी पुलिस संपर्क में जुटी हुई है।

कोतवाली एसीपी शुभम कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। वहीं, गंगा पार रेत पर ऊंट और घोड़े वालों की भी पहचान कराई जा रही है। किसी के साथ वसूली या दुर्व्यवहार होता है तो तुरंत पुलिस से शिकायत करें। जल पुलिस को भी खास दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed