फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman shoots himself with licensed pistol condition critical after bullet lodges in chest in varanasi

वाराणसी: व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, सिर में गोली फंसने से हालत गंभीर

Thu, 10 Sep 2026 09:21 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 10 Sep 2026 09:21 AM IST
सार

वाराणसी में पांडेयपुर के प्रमुख व्यवसायी विजेंद्र सोनी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली फंसने के चलते हालत गंभीर बताई जा रही है। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Businessman shoots himself with licensed pistol condition critical after bullet lodges in chest in varanasi
व्यवसायी विजेंद्र सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पांडेयपुर के प्रमुख साड़ी व्यवसायी विजेंद्र सोनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। लगभग 52 साल के विजेंद्र को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गोली उनके सिर में फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर चौराहे पर आजमगढ़ मार्ग स्थित उनके घर के पास घटना हुई। विजेंद्र सोनी सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। घर से करीब 30 मीटर आगे बढ़ते ही उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। 
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सिर में फंसी गोली को निकालने के लिए एक्सरे के बाद ऑपरेशन करने की बात कही है। आत्महत्या के प्रयास का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। परिवार के सदस्य इस घटना से सदमे में हैं, क्योंकि घर-परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेंद्र सोनी अपने तीन भाइयों में बीच के हैं। पांडेयपुर में तीनों भाइयों की गिनती बड़े व्यवसायी के रूप में होती है। उनकी एक ही छत के नीचे श्रीराम ज्वैलर्स और श्रीराम साड़ी घर नाम से प्रमुख प्रतिष्ठान हैं। विजेंद्र साड़ी की दुकान का कारोबार संभालते थे। उनके परिवार में एक बड़ी लड़की, एक लड़का और उनकी पत्नी हैं। परिवार को यह समझ नहीं आ रहा कि सब कुछ सामान्य होने के बावजूद विजेंद्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed