फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में गंगा का रौद्र रूप: जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू, 12 घंटे में आठ सेंटीमीटर बढ़ा; चिंता में लोग

Thu, 10 Sep 2026 12:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 10 Sep 2026 12:52 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा का पानी घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा। 12 घंटे में गंगा का जलस्तर आठ सेंटीमीटर बढ़ गया। 

विज्ञापन
Ganga water level begins to rise in varanasi up by eight centimeters in 12 hours
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर बुधवार की शाम से बढ़ने लगा है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जलस्तर में 8 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग ने पहले ही जलस्तर में बढ़ोतरी के आसार जताए थे। बुधवार की शाम से जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Ganga water level begins to rise in varanasi up by eight centimeters in 12 hours
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में बीते एक सप्ताह से लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। जलस्तर बुधवार की सुबह तक घट तक 69.15 मीटर पर पहुंच गया था। बुधवार की शाम से ही जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली।
Ganga water level begins to rise in varanasi up by eight centimeters in 12 hours
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
गंगा के बढ़ते पानी का असर सिर्फ नदी किनारे बसे इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी सहायक नदी वरुणा के किनारे बसी दर्जनों बस्तियां और रिहायशी इलाके भी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी सहायक नदी वरुणा के किनारे बसी दर्जनों बस्तियां और रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga water level begins to rise in varanasi up by eight centimeters in 12 hours
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
गंगा किनारे के तटीय इलाके, पक्के घाट, गलियां और घाटों को आपस में जोड़ने वाले रास्ते भी बाढ़ के पानी में समा चुके हैं। सबसे ज्यादा आबादी गंगा की सहायक नदी वरुणा के किनारे बसी हुई है। यही वजह है कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का असर वरुणा किनारे बसे इलाकों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
Ganga water level begins to rise in varanasi up by eight centimeters in 12 hours
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार अभी तक 16 गांव और 24 मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें 877 परिवार और 4082 लोग जद में हैं। एनडीआरएफ की दो टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed