{"_id":"65f40f9d0584819a770c6c56","slug":"woman-dies-road-accident-helmet-saves-young-man-life-truck-hits-bike-in-varanasi-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत, हेलमेट ने बचाई बेटे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत, हेलमेट ने बचाई बेटे की जान
Fri, 15 Mar 2024 02:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:38 PM IST
सार
Varanasi News: रोहनिया में इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। गनीमत रही कि गुड्डी के बेटे ने हेलमेट लगाया हुआ था। नहीं तो दोनों की जान जा सकती थी। फिलहाल पुलिस हादसे में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के रोहनिया पिपराडार, जमुनहिया (मिर्जापुर) निवासी सूरज कुमार (19) अपनी मां गुड्डी देवी (46) को बाइक से लेकर बीएचयू हास्पिटल मे दवा को लेकर जा रहा था। बाईपास रोड पर करनाडाडी में एक ट्रक बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर से मां-बेटे सड़क पर गिर गए। इस दौरान गुड्डी देवी को सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं, सूरज घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो हेलमेट होने के कारण वह बच गया।
दूसरी तरफ, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पति चुन्नी लाल सहित परिजनो का हाल बेहाल हो गया। पति चुन्नी लाल फर्नीचर का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं।
विज्ञापन