फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman arrested on suspicion of child theft

Varanasi News: बच्चा चोरी के शक में महिला पकड़ी गई

Sat, 04 Apr 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested on suspicion of child theft
रोहनिया। थाना क्षेत्र के परमानंदपुर में बच्चा चोरी के शक में एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। परमानंदपुर निवासी रिंकू भारती का 9 साल का बेटा प्रिंस कुमार रात में घर के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात महिला हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने लगी। बच्चे के पिता रिंकू भारती की नजर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाते हुए महिला का पीछा किया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और महिला को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


बदमाशों ने राजस्व निरीक्षक का मोबाइल छीना

मिर्जामुराद। क्षेत्र के रखौना गांव में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर राजस्व निरीक्षक का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कोईराजपुर हरहुआ निवासी कृष्ण कुमार सिंह औराई में राजस्व निरीक्षक हैं। बृहस्पतिवार देर शाम ड्यूटी से लौटते समय वह बाइक से हरहुआ की ओर जा रहे थे। रखौना के रिंग रोड पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसी कैमरों की मदद से बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article