फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will protest against Swarkar from April 16

स्वकर के विरोध में 16 अप्रैल से करेंगे आंदोलन

Fri, 09 Apr 2021 07:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Will protest against Swarkar from April 16
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से गृहकर के स्थान पर स्वकर वसूला जा रहा है। इससे नगरवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्वकर हटाये जाने को लेकर 16 अप्रैल से आंदोलन किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में नगर के खोवा मंडी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि वर्तमान चेयरमैन संतोष खरवार ने चुनाव के दौरान वादा किया था नगर में स्वकर नहीं लगाया जाएगा। जबकि लोगों से स्वकर धड़ल्ले से वसूला जा रहा है। कहा कि एक तरफ लोग अभी भी कोरोना काल में हुए नुकसान से उबर नहीं पाये हैं वहीं दूसरी तरफ स्वकर का बोझ उन पर डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां पहले गृहकर साल में दो से ढाई हजार रुपये लगता था। स्वकर के चलते आज टैैक्स विभाग लोगों से दो से तीन लाख रुपये सलाना वसूल रहा है। संगठन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि स्वकर बड़े महानगरों में लगाया जाता है। जबकि इस नगर में मजदूर वर्ग के अधिकतर लोग निवास करते है। कहा कि नगरवासियों से वर्ष 2015 से टैक्स जोड़कर स्वकर की वसूली की जा रही है। इस दौरान दिलीप पटेल, कैलाश विश्वकर्मा, रोहन गुप्ता, सनारसी चौहान, विमला देवी, प्रभु विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed