नीलगिरी इंफ्रासिटी धोखाधड़ी मामलाः 26 बार विदेश यात्रा क्यों, लग्जरी गाड़ियां कहां से, एसआईटी के सवालों का सीएमडी के पास जवाब नहीं
नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी और प्रबंधक को एसआईटी ने रिमांड पर लिया। एसआईटी के तैयार 100 सवाल के चक्रव्यूह में सीएमडी और प्रबंधक उलझा रहा। जांच में दोनों के सहयोग नहीं करने का अंदेशा भी एसआईटी को समझ में आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन और गोल्ड, टूर पैकेज का झांसा देकर आम आदमी की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह और प्रबंधक प्रदीप यादव को एसआईटी ने शनिवार को रिमांड पर ले लिया। इस दौरान एसआईटी के तैयार 100 सवाल के चक्रव्यूह में सीएमडी और प्रबंधक उलझा रहा।
गहनता से पूछताछ में अधिकतर समय तक विकास खामोश ही रहा और प्रदीप यादव सिर्फ बगले झांकता रहा। जांच में दोनों के सहयोग नहीं करने का अंदेशा भी एसआईटी को समझ में आया। धोखाधड़ी के 39 मुकदमों का आरोपी विकास सिंह लॉकडाउन से पूर्व 26 बार विदेश यात्राएं की। महंगे होटल और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन विकास सिंह द्वारा यूपी के बाहर राज्यों में कई प्रॉपर्टी भी तैयार कराई है।
सुबह रिमांड पर लिए गए विकास सिंह और प्रबंधक प्रदीप यादव से एसआईटी ने सवाल किया कि कोरोना से पूर्व 26 बार विदेश क्यों और किसके साथ गया, नीलगिरी कंपनी के रजिस्ट्रेशन के समय कितनी संपत्ति थी। बनारस के अलावा और किन राज्यों और शहरों में संपत्ति या प्रोजेक्ट है, कंपनी में कौन-कौन लोग शामिल रहे, कितने लोग छोड़कर गए।
पढ़ेंः किराएदार रखने से पहले देनी होगी थाने पर सूचना, ग्रामीण क्षेत्र में लागू हुई धारा
नोटबंदी से पूर्व और बाद में कंपनी का टर्नओवर कितना रहा, आखिर क्यों नहीं निवेशकों का पैसा लौटाया गया आदि ऐसे कई सवाल पूछे गए लेकिन दो-चार सवालों के जवाब के बाद विकास और प्रबंधक प्रदीप खामोश ही रहे। तीन दिन तक चलने वाली पूछताछ में दोनों को लखनऊ, बिहार, झारखंड और गुजरात ले जाकर संपत्तियों की पहचान कराई जाएगी।
पूछताछ में अन्य चौंकाने वाली जानकारियां
एसआईटी की तफ्तीश में सामने आया कि निवेशकों से धोखाधड़ी करते हुए विकास सिंह महंगी गाड़ियों के अपने शौक पूरा करता था। हिमाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन पर रेंज रोवर गाड़ी खरीदी। इसकी भी जांच संभागीय परिवहन विभाग से कराई जा रही है। छोटी-छोटी उपलब्धियों पर पांच सितारा होटलों में पार्टी करता था।
अधिकतर पार्टियां लखनऊ और नई दिल्ली के होटलों में होती थी। कोरोना से पूर्व साल के अंदर विकास सिंह 26 बार विदेश यात्रा की। सबसे अधिक थाईलैंड, मलेशिया, यूरोपीय देशों में यात्रा की। पूछताछ में अन्य चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं हैं।
नीलगिरी इंफ्रासिटी पर दर्ज हैं 39 मुकदमे
वाराणसी के चेतगंज थाने में निवेशकों की ओर से दर्ज कराए गए धोखाधड़ी मुकदमे में नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, पत्नी एमडी ऋतु सिंह और प्रबंधक प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया। 30 अगस्त को तीनों को जेल में दाखिल कराया गया था। पत्नी को छोड़ बाकि अन्य दोनों को रिमांड पर लिया गया। नीलगिरी इंफ्रासिटी पर बनारस सहित अन्य जिलों में कुल 39 मुकदमे दर्ज हैं।