फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wheat purchasing centers opened, no sowing was done

Varanasi News: गेहूं क्रय केंद्र खुले, नहीं हुई बोहनी

Sat, 02 Mar 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchasing centers opened, no sowing was done
वाराणसी। जिले में बने 36 केंद्रों पर गेहूं की खरीद में बोहनी तक नहीं हुई। कर्मचारी केंद्र खोलकर इंतजार करते रहे। हालांकि, कुछ किसानों ने पहुंचकर पंजीकरण खरीद संबंधी जानकारी ली। प्रदेश सरकार ने एक मार्च से 15 जून तक खरीद करने की घोषणा की है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि शासनादेश के अनुसार खरीद शुरू हो गई है। मोबाइल क्रय केंद्र से किसानों के घर से भी गेहूं की खरीद होगी। पहली बार बटाईदार किसान भी बिक्री कर सकते हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 150 रुपये बढ़ाकर 2275 रुपये किए गए हैं। प्रति क्विंटल सफाई, छनाई और उतराई के लिए 20 रुपये अधिक मिलेगा। गेहूं खरीद का लक्ष्य 18000 मीट्रिक टन रखा गया है। पंजीकरण (पोर्टल www.fcs.up.gov.in) का सत्यापन तहसील स्तर पर होगा। किसान गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कर भी पंजीकरण करा सकते हैं। किसान मित्र एप को मोबाइल में डाउनलोड कर भी पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed