फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wedding calendar 2021: no marriage date for four months after July

जुलाई के बाद चार महीने विवाह का मुहूर्त नहीं, नवंबर-दिसंबर में शादियों के लिए रहेंगे सिर्फ 13 दिन

Thu, 24 Jun 2021 12:59 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 24 Jun 2021 12:59 AM IST
सार

जून और जुलाई में अब शादियों के लिए पांच-पांच शुभ मुहूर्त हैं। इनके बाद 20 जुलाई को देवशयन यानी चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
wedding calendar 2021: no marriage date for four months after July
विवाह मुहूर्त 2021

विस्तार

जून और जुलाई में अब शादियों के लिए पांच-पांच शुभ मुहूर्त हैं। इनके बाद 20 जुलाई को देवशयन यानी चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। जिससे अगले चार महीनों में विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे। फिर नवंबर में शादियों की शुरुआत हो सकेगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के चलते कई लोगों की शादियों में रुकावटें आ चुकी हैं। इस महामारी के कारण विवाह और सभी शुभ कामों के लिए अबूझ मुहूर्त अक्षय तृतीया पर भी शुभ काम नहीं किए जा सके। इसलिए अब कई लोगों को अगले बड़े मुहूर्त यानी भड़ली नवमी का इंतजार है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में आषाढ़ महीने के शुक्लपक्ष की नवमी को अबूझ मुहूर्त मान कर इस तिथि में शादियां की जाती हैं। इसे भड़ली नवमी कहा जाता है। जो कि इस बार 18 जुलाई को है। इसके बाद अगला अबूझ मुहूर्त देवउठनी एकादशी रहेगा। जो कि 14 नवंबर को है। चार महीने बाद इसी दिन से शादियों की शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचे छह महीने में साढ़े पांच महीने मुहूर्त नहीं

20 जुलाई से देवशयन शुरू हो जाएगा और 14 नवंबर तक रहेगा। तकरीबन इन 4 महीनों के दौरान शुभ कामों के लिए मुहूर्त नहीं रहेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच में सूर्य धनु राशि में आ जाएगा। जिसे धनुर्मास कहते हैं। इस एक महीने के दौरान भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। इस तरह जुलाई से दिसंबर तक 6 महीनों में सिर्फ 13 दिन शादियां की जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed