फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather

कम दवाब बनने से 31 तक रुक-रुक होती रहेगी बारिश

Sat, 27 Jul 2019 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
weather
वाराणसी। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश जिस तरह से हो रही है, उसका असर है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.8 की तुलना में शुक्रवार का तापमान दो डिग्री कम होकर 30.5 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले सप्ताह 31 जुलाई तक बनारस और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बीच गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक बूंदाबांदी होती रही।वहीं बारिश से किसान भी खुश हैं और वह अपने खेतों में बुवाई शुरू कर दी है। मौसम वैज्ञानिक राजीव बाटला ने बताया कि मौसम अभी 31 तक ऐसे ही बना रहेगा और बारिश भी अच्छी होगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अगस्त के दूसरे सप्ताह तक बारिश रुक-रुक कर होते रहने के आसार है। यूपी के साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी लो प्रेशर बने रहने की वजह से 31 जुलाई तक और उसके बाद भी बारिश अच्छी होती रहेगी। पिछले साल की तुलना में इस बार बनारस समेत पूर्वी यूपी में बारिश अच्छी हुई। अनुमान के मुताबिक एक जून से 25 जुलाई तक 324 एमएम बारिश होना चाहिए जो इस साल 337 एमएम हो चुका है, यानी चार प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे से स्थिर हुईं गंगा
- 60.83 मीटर पर पहुंचा गंगा का जलस्तर
वाराणसी। गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम पांच बजे स्थिर हो गया। इससे गंगा 60.83 मीटर पर स्थिर हो गईं। हालंाकि गंगा के जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाके के लोग सतर्क है। गंगा का जलस्तर बुधवार से बढ़ना शुरू हो गया था, जो गुरुवार को प्रति घंटा एक सेमी बढ़ रहा था। हालांकि शुक्रवार की शाम को पांच बजे गंगा का बढ़ाव थम गया। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में हुए बढ़ाव से गंगा का जलस्तर 60.83 मीटर तक पहुंचा है। प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में फिर से गंगा में बढ़ाव की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed