फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update varanasi rain become Relief from humidity Meteorologists told banaras weather forecast next two days

बनारस में बदला मौसम: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, गुलाबी ठंड का अहसास शुरू, विशेषज्ञों ने बताया आने वाले दिनों का हाल

Thu, 23 Sep 2021 11:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Sep 2021 11:42 AM IST
सार

वाराणसी में हुई बारिश से तापमान ने भी तेजी से गोता लगाया।  गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई तो लोगों को जहां से उमस से राहत मिली वहीं कई जगह जलभराव हो गया।

विज्ञापन
weather update varanasi rain become Relief from humidity  Meteorologists told banaras weather forecast next two days
बनारस में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में दो दिन तक गरमी और उमस के बाद गुरुवार सुबह से मौसम में बदलाव दिखने लगा। सुबह से नम हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी रही। करीब 11 बजे गरज-चमक के  साथ झमाझम बारिश शुरू हुई तो लोगों को जहां से उमस से राहत मिली तो वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को परेशानी का सामना का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बारिश के बाद तापमान ने भी तेजी से गोता लगाया। लोगों ने गुलाबी ठंड का अहसास किया। तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने के कारण मौसम में बदलाव आया है। वाराणसी सहित आस-पास के जिलों में अगले दो दिन तक अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


इस वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। गंगा के जलस्तर में बढोत्तरी की आशंका है। इस साल समय से पहले मानसून आने के बाद से ही जून से अगस्त तक तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन सितंबर में कम हुई। इस महीने अब तक करीब 135 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार सुबह आसमान में बादलों की सक्रियता का दौर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन चढ़ा तो नम हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही तेज हो गई। करीब 10 बजे दिन में देर शाम जैसा नजारा हो गया।  11 बजे बीएचयू, सुंदरपुर, वरुणापार, भिखारीपुर, चांदपुर, लहरतारा, नदेसर, सिगरा आदि जगहों पर तेज बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed