{"_id":"64743304e6f8bd33620ee463","slug":"weather-update-varanasi-nautpa-started-getting-hot-get-ready-for-humidity-and-scorching-heat-2023-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: तपाने लगा नौतपा, बनारस में उमस और गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: तपाने लगा नौतपा, बनारस में उमस और गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, चढ़ेगा पारा
Mon, 29 May 2023 10:37 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 29 May 2023 10:37 AM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अब धूप और गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है। पूरे इलाके में लगातार तापमान में वृद्धि का अनुमान है। सोमवार को वाराणसी में आसमान साफ रहने और सुबह में सूरज की तपिश के कारण गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए छाते का सहारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार को आसमान से बादल गायब हुए तो धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सोमवार सुबह से सूरज में तपिश का असर दिख रहा है। हालांकि हल्की हवा से राहत भी मिली। बादलों के प्रभाव और दिन में धूप के असर के कारण उमस जैसी स्थिति बनने का अनुमान है। 25 मई से शुरू नौतपा तीन दिन तक बेअसर रहा, लेकिन चौथे दिन रविवार को सूरज ने तपिश से लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर में लोग सिर ढककर कर निकलने को मजबूर हुए। तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। दोपहर में मंडुवाडीह, सुंदरपुर, चौकाघाट, अर्दली बाजार, पहड़िया आदि जगहों पर सड़कों पर आवागमन कम दिखा।
विज्ञापन
मान्यता है कि नौतपा लगने पर सूर्य की किरणें सीधे धरती पड़ती हैं, इससे गर्मी भी सामान्य से अधिक पड़ने लगती हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 38. 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के इस सप्ताह ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन