Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather shifts due influence cyclonic circulation light rain Azamgarh skies remained overcast since morning

अकवान के असर से बदला मौसम: आजमगढ़ में बूंदाबांदी, सुबह से आसमान में छाए रहे बादल; नमी बढ़ने से ठंड का एहसास

Sat, 21 Nov 2026 08:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Nov 2026 08:10 PM IST
सार

आजमगढ़ में अकवान के असर से शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में नमी बढ़ गई और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। अचानक बदले मौसम के कारण दिनभर धूप का असर कम रहा। शाम को भी ठंडक बनी रही।

विज्ञापन
Weather shifts due influence cyclonic circulation light rain Azamgarh skies remained overcast since morning
जिले में चक्रवात ‘अकवान’’ का असर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम में बदलाव के साथ शनिवार को जिले में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम को कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


हालांकि मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं आई, लेकिन ठंड का असर बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 तो न्यूनतम 12.6 था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आज से तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


सुबह धूप निकलने के बजाय आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ती गई और शाम को बूंदाबांदी होने लगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम के इस बदलाव की चर्चा रही। लोग बारिश की आशंका को देखते हुए जरूरी काम निपटाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बढ़ी ठंड से घरों में दुबके लोग

वहीं, शाम होते-होते मौसम में ठंडक और बढ़ गई। मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में रबी की फसलों की बोआई का काम चल रहा है। ऐसे में लगातार बारिश होने पर खेतों में नमी बढ़ने से कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

खासकर जिन किसानों के खेतों में बोआई बाकी है, उन्हें मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी से किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख पर टिकी हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के कारण रविवार तक मौसम इसी तरह रहेगा। बूंदाबांदी हो सकती है, बारिश नहीं होगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की बजाय बढ़ेगा। सोमवार से न्यूनतम तापमान नीचे आना शुरू होगा। इससे कोहरे के घनत्व में वृद्धि होने से पूर्वांचल में घने कोहरे की संभावना है। -डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed