Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather in Varanasi Air in Banaras turns toxic on Dev Deepawali conditions worst in BHU and Maldahiya areas

वाराणसी का मौसम: देव दीपावली पर जहरीली हुई बनारस की हवा, बीएचयू और मलदहिया में सबसे खराब हाल

Wed, 25 Nov 2026 11:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Nov 2026 11:30 AM IST
सार

देव दीपावली पर आतिशबाजी और रोशनी के बीच काशी की हवा जहरीली हो गई। बीएचयू और मलदहिया में सबसे खराब हवा रही। मलदहिया में सबसे अधिक 153 एक्यूआई रहा।     

विज्ञापन
Weather in Varanasi Air in Banaras turns toxic on Dev Deepawali conditions worst in BHU and Maldahiya areas
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच बनारस की हवा की गुणवत्ता खराब रही। शहर के चारों वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 100 से अधिक दर्ज किया गया। मलदहिया में सबसे अधिक 153, भेलूपुर में 149, बीएचयू में 139 और अर्दली बाजार में 119 एक्यूआई रहा। पिछले तीन वर्षों में अंतिम दो साल एक्यूआई खराब रहा। साल 2023 में 97 एक्यूआई था।

विज्ञापन


समीर एप के आंकड़ों के अनुसार 22 नवंबर को एक्यूआई 54 दर्ज किया गया था जो नवंबर में पहली बार संतोषजनक श्रेणी में पहुंचा था। इसके अगले दिन चारों निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 100 के पार पहुंचने से राहत का सिलसिला टूट गया। 
विज्ञापन


देव दिवाली के दिन वर्ष 2023 में 26 नवंबर को 97, 2024 में 15 नवंबर को 155 और 2025 में 5 नवंबर को 128 दर्ज किया गया था। वहीं, सामान्य दिनों में देखें तो नवंबर का पूरा महीना एक्यूआई खराब रहा। इस प्रदूषण के रुझान से पता चलता है कि इस महीने शहर में प्रदूषण बढ़ने की प्रवृत्ति रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक्यूआई के स्तर पर मौसम, हवा की गति, तापमान, आतिशबाजी और धूल का भी असर पड़ता है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एक्यूआई खराब होने पर संवेदनशील लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। शहर में ट्रैफिक का अधिक दबाव और निर्माण कार्यों की धूल के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। 

खराब रही काशी की हवा
एक्यूआई की श्रेणियां:
0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर। 

  • अर्दली बाजार 119
  • भेलूपुर 149
  • बीएचयू 139
  • मलदहिया 153

काशी का पारा 14 डिग्री सेल्सियस पर आया
देव दीपावली पर काशी में कम ठंड रही। पूरे दिन तेज धूप निकली, लेकिन अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हवा छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। पिछली देव दीपावली को तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक दर्ज किया गया था। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी दिनों में काशी में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed