Weather Forecast: वाराणसी में 40 के पार पहुंचा पारा, सावन में अप्रैल-मई जैसी गर्मी, कब होगी बारिश?
Weather Forecast: मानसून की दस्तक समय से होने के बाद लग रहा था कि इस बार अच्छी बारिश होगी लेकिन जून में बारिश के बाद जुलाई में मानसून की सक्रियता कमजोर हो गई है। इस वजह से बारिश नहीं हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के मौसम में अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। गुरुवार को अन्य दिनों की तुलना में धूप बहुत तीखी रही, जिससे लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। इधर, तापमान भी बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जो कि औसत से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Chandauli: तेज धमाके से दहला पीडीडीयू जंक्शन का यात्री हॉल, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी
मानसून की दस्तक समय से होने के बाद लग रहा था कि इस बार अच्छी बारिश होगी लेकिन जून में बारिश के बाद जुलाई में मानसून की सक्रियता कमजोर हो गई है। इस वजह से बारिश नहीं हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 28.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन नहीं बन पा रहा है, इस वजह से बारिश का मौसम नहीं बन पा रहा है। 15 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।