फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger Hall of PDDU Junction rocked by loud explosion panic among passengers

Chandauli: तेज धमाके से दहला पीडीडीयू जंक्शन का यात्री हॉल, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

Thu, 13 Jul 2023 11:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 11:20 PM IST
सार

दिल्ली-हावड़ा रूट पर अतिव्यस्त पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का यात्री हॉल यात्रियों से खचाखच भरा था। बाहर बारिश होने के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। देर शाम एक यात्री के पिट्ठू बैग में रखे सामान मे तेज धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
Passenger Hall of PDDU Junction rocked by loud explosion panic among passengers
तेज धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया के सबसे बड़े यार्ड और जंक्शन पीडीडीयू के यात्री हॉल में गुरुवार रात तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था की हॉल में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यह धमाका जामुन के सिरके की बोतल फटने से हुआ। घटना में एक यात्री जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके जैसे आवाज का सच जानकर ने यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट पर अतिव्यस्त पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का यात्री हॉल यात्रियों से खचाखच भरा था। बाहर बारिश होने के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। देर शाम एक यात्री के पिट्ठू बैग में रखे सामान में तेज धमाका हुआ। यही नहीं बैग से निकली वस्तु रौशन प्रसाद (53) निवासी ग्राम उमेराबाद, थाना और जिला अरवल (बिहार) के आंख मे लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; मुख्तार अंसारी की धमकी के बाद गवाहों की सुरक्षा की गई पुख्ता, कोर्ट में माफिया ने दिखाई थी हेकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री के पिट्ठू बैग में था दो लीटर का बोतल

धमाका इतना तेज था कि लगा कहीं बम फट गया है। आवाज सुनकर यात्री इधर-उधर भागने लगे। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराया। जांच करने पर पता चला कि यात्री हॉल में बैठे यात्री कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम भरथरा वाराणसी ने पिट्ठू बैग में खाने-पीने के सामान के साथ दो लीटर के प्लास्टिक के बोतल में जामुन का सिरका रखा था।

वो हावड़ा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। तभी सिरके की बोतल में विस्फोट हो गया। बोतल के ढक्कन से यात्री जख्मी हुआ। सूचना पर पहुंचे लोको अस्पताल के चिकित्साक डॉ सुष्मिता ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल यात्री को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में जीआरपी अतिरिक्त निरीक्षक प्रवेश सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जामुन के सिरके की बोतल फटी थी। घायल यात्री को अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed