फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water transport between Varanasi and Kolkata from July

वाराणसी-कोलकाता के बीच जल परिवहन जुलाई से

Fri, 10 Jun 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Jun 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Water transport between Varanasi and Kolkata from July
केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
आईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीडिया से मुखातिब केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गंगा में जल परिवहन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा गया है। शुरुआत में एक हजार टन के मालवाहक जलपोत संचालित होंगे। इनसे मारुति की गाड़ियाें को वाराणसी से कोलकाता ले जाया जाएगा। बताया कि इस पर कंपनी से सहमति बन चुकी है। इलाहाबाद से वाराणसी के बीच पैंसेजर पेरिफेरी की भी शुरुआत की जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सड़क और रेल परिवहन की तुलना में जल परिवहन काफी सस्ता है। सड़क और रेल परिवहन से जो भाड़ा क्रमश: डेढ़ रुपये और एक रुपये पड़ता है, वह जल परिवहन से महज 20 पैसे होगा। बताया कि जल परिवहन के आधारभूत संसाधनों का खाका तैयार कर लिया गया है। वाराणसी में मल्टी मॉडल हब बनाया जा रहा है। चुनार, मिर्जापुर में फ्लोटिंग टर्मिनल बनेंगे। जिवनाथपुर में रेलवे स्टेशन की डीपीआर तैयार हो चुकी है। गाजीपुर में भी टर्मिनल का निर्माण होना है। वाराणसी में दस किलोमीटर कछुआ सेंचुरी के चलते आने वाली बाधा के बारे में कहा कि विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट पर्यावरण मंत्रालय को भेजी गई है। हर हाल में पर्यावरण को ध्यान में रखकर ही काम कराया जाएगा। बताया कि हाईवे के किनारे जल संरक्षण की योजना पर भी विचार चल रहा है। 
विज्ञापन

 
मंत्री ने कहा कि जमीन और पानी दोनों पर उतरने वाली छोेटी-छोेटी फ्लाई बोट बनाई जाएंगी। हवाई जहाज के लिए जिस प्रकार एयरपोर्ट एथॉरिटी नियम कानून बनाती है। उसी तरह जल परिवहन के लिए भी मंत्रालय नियम कानून बनाएगा। इसके लिए कनाडा और रूस की एयरक्राफ्ट कंपनियों ने रुचि दिखाई है। जुलाई माह में मुंबई में वाटर बस चलाई जाएंगी। एक साथ चार मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस के संचालन पर भी विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर हाइवे पर टोल टैक्स जमा करने के लिए गाड़ियों की लंबी लाइनें लगती हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गाड़ियों पर जीपीएस पर आधारित स्टिकर लगाए जाएंगे। वाहन स्वामी प्रीपेड स्टिकर को मोबाइल सिम की तरह रिचार्ज करा सकेंगे। इसके बाद जिस टोल से गाड़ियां गुजरेंगी वहां ऑटोमैटिक टैक्स कट जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed