{"_id":"5d5da5958ebc3e6c7b26a389","slug":"water-tank-varanasi-news-vns4794417142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों को छुड़ाने के लिए शिव सैनिक धर्मेंद्र चढ़ा पानी की टंकी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दोस्तों को छुड़ाने के लिए शिव सैनिक धर्मेंद्र चढ़ा पानी की टंकी पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चेन छीनने के मामले में कैंट पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ में लिया तो उनका दोस्त शिव सेना कार्यकर्ता धर्मेंद्र शर्मा पांडेयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ कर आत्मदाह की बात करने लगा। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और समझाना शुरू की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। आखिरकार पुलिस ने जब धर्मेंद्र के दोनों दोस्तों को छोड़ा तब वह नीचे उतरा। इस दौरान तमाशबीनों की इस तरह से भीड़ उमड़ी और पांडेयपुर फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे जाम लग गया था।
कैंट थाना अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी के समीप मंगलवार की रात दिव्या पाठक की चेन बदमाशों ने छीन ली थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक कर पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध बताते हुए उन्हें हिरासत में लिया। शिव सेना के जिला प्रमुख अंकुर यादव के अनुसार शिव सेना के दोनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अकारण ही हिरासत में लिया और उनके बारे में बताने के बाद भी नहीं छोड़ा। इससे क्षुब्ध होकर काली मंदिर निवासी धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्मदाह करने की बात करने लगे। उधर, धर्मेंद्र को नीचे न उतरते देख इंस्पेक्टर कैंट ने लिखापढ़ी कर दोनों युवकों को छोड़ दिया तो प्रकरण का पटाक्षेप हुआ।