{"_id":"5d4a87738ebc3e6d216fe7a9","slug":"water-logging-due-to-rain-temperature-down-in-purvanchal-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में बारिश से राहत, लेकिन जलभराव ने खड़ी की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में बारिश से राहत, लेकिन जलभराव ने खड़ी की मुश्किलें
Wed, 07 Aug 2019 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी सहित पूर्वांचल में हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर से उमस झेल रहे लोगों को मंगलवार शाम बारिश ने राहत दी। हालांकि जलभराव से कई इलाकों के लोग परेशान रहे। चौक, गोदौलिया, बेनियाबाग, मैदागिन, सिगरा, बजरडीहा, सिगरा, सरैयां, नक्खीघाट, पुरानापुल, पांडेयपुर, लंका आदि मोहल्लों में अधिक समस्या रही।
विज्ञापन
देर शाम 7:50 बजे से शुरू हुई बरसात रात 9:20 तक होती रही। तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सुबह से हल्के बादलों के बीच तेज धूप बनी रही। दोपहर में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन फिर धूप निकलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
उधर, मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर लो प्रेशर तेजी से बन रहा है, इसका असर देखने को मिलेगा। रुक-रुककर अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन