फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water level increase in ganga after heavy rain varanasi

गंगा का जलस्तर पहुंचा 60.15 मीटर, बढ़ते पानी से डूबती जा रहीं घाटों की सीढ़ियां

Sat, 13 Jul 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
water level increase in ganga after heavy rain varanasi
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

गंगा के जलस्तर का बढ़ाव जारी है। शुक्रवार की शाम को जलस्तर बढ़ते हुए 60.15 मीटर पर पहुंच गया था। इसी के साथ गंगा के जलस्तर के बढ़ने की गति भी पांच सेमी प्रति घंटा हो गई। इससे नाविक अपनी नावों को सुरक्षित बांधने लगे हैं। दूसरी ओर जेट्टी को भी हटा लिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम तक हुई बारिश के चलते शुक्रवार को दिन भर गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को जहां दो-दो सीढ़ियां डूब रही थीं, वहीं गुरुवार की रात में हुई जल में बढ़ोत्तरी से चार सीढ़ियां एक दिन में ही डूब गई हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की रात 10 बजे 59.24 मीटर गंगा का जलस्तर था। वहीं शुक्रवार की शाम को जलस्तर 60.15 मीटर पर पहुंच गया था। गंगा के बढ़ाव की गति गुरुवार को जहां दो सेमी प्रति घंटा थी, वहीं शुक्रवार को सुबह आठ बजे के बाद पांच सेमी प्रति घंटा हो गई। गंगा में तेजी से हो रहे बढ़ाव से घाटों किनारे सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेटी को हटाया, नावों को मजबूत रस्सियों से बांधा :
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए नाविक सतर्कता बरतने लगे हैं। गंगा में अस्सी, दशाश्वमेध पर लगे जेट्टी को हटा दिया गया है। वहीं नावों को मजबूत रस्सियों से बांधा जा रहा है। नाविक अजीत कुमार ने बताया कि पानी के बहाव में बड़ी नावों का दबाव छोटी नावों पर होता है। इससे उनके टूटने या उनकी रस्सियों के टूटने से बहने का खतरा रहता है। इसलिए उनको मजबूत रस्सियों में बांधा जाने लगा है।

वरुणा और असि का भी बढ़ा जलस्तर :
गंगा के जलस्तर के बढ़ने का असर वरुणा और असि नदी पर भी है। वरुणा का जलस्तर करीब दो फीट बढ़ गया है, वहीं असि में भी पानी का बहाव है। बारिश के चलते दोनों नदियों में कचरा और जलकुंभी खूब तैर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed