{"_id":"5d91a80e8ebc3e93c734bf21","slug":"water-department-contractor-vinay-srivastava-attempt-to-suicide-ate-poison-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जलकल विभाग के ठेकेदार ने खाया जहर, बकाया भुगतान न मिलने पर चले गए थे डिप्रेशन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकल विभाग के ठेकेदार ने खाया जहर, बकाया भुगतान न मिलने पर चले गए थे डिप्रेशन में
Mon, 30 Sep 2019 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ठेकेदार।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में जलकर विभाग के ठेकेदार द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी होते ही परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुरा निवासी विनय श्रीवास्तव ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्हें परिजन कबीरचौरा अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होते ही बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कबीरचौरा के डॉक्टरों के मुताबिक विनय की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले साल विनय श्रीवास्तव की फर्म वीके इंटर प्राइजेज को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। इससे वह डिप्रेशन(तनाव) में थे। यह फर्म कई साल से नगर की सीवर सफाई का कार्य कर रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
बकाया भुगतान की मांग करने पर जलकल सचिव नाराज हो गए और फर्म को काली सूची में डाल दिया। ठेकेदार ने नगर आयुक्त, जलकल जीएम, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत कई अफसरों से गुहार लगाई लेकिन कहीं से भी उसे राहत नहीं मिली।