फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   voting in mirzapur chandauli mau and jaunpur for nikay chunav

यूपी निकाय चुनावः अंतिम चरण में जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और चंदौली में 63.45% मतदान

Wed, 29 Nov 2017 08:41 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 29 Nov 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
voting in mirzapur chandauli mau and jaunpur for nikay chunav
अंतिम चरण में पूर्वांचल में 63.45 फीसदी मतदान - फोटो : अमर उजाला
यूपी निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में बुधवार को पूर्वांचल के मऊ, मिर्जापुर, जौनपुर और चंदौली में छिटपुट घटनाओं की बीच 63.45 फीसदी वोट पड़े । जौनपुर में फर्जी मतदान के आरोप में मछलीशहर, शाहगंज, बदलापुर, मड़ियाहूं और जौनपुर शहर में 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मड़ियाहूं तहसील बूथ पर भाजपा प्रत्याशी विनोद सेठ ने फर्जी मतदान को लेकर हंगामा किया। शहर के सैदनपुर में फर्जी मतदान के लिए आधार कार्ड बनाते एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मऊ में बोगस वोटिंग को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में टकराव की स्थिति कई बार आई।
विज्ञापन


वोटर लिस्ट में नाम न होने को लेकर कमोबेश हर बूथ पर किचकिच होती है। जौनपुर में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव व परिवारवालों के नाम सूची से गायब थे। पूर्वांचल की 8 नगर पालिका 15 नगर पंचायतों के 496 वार्डों में शुरुआती दौर में मतदान सुस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ मतदान का ग्राफ बढ़ता गया।  मिर्जापुर की तीन नगर पालिका  एक नगर पंचायत के 100 वार्डों के लिए 65.21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते तमाम लोग मतदान से वंचित रह गए।

साहब राम गोला करनैलगंज निवासी मंसूर खान की बूथ से 50 मीटर दूर गिरकर मौत हो गई। गैबी घाट पर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में फर्जी मतदान को लेकर पथराव हो गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। 

voting in mirzapur chandauli mau and jaunpur for nikay chunav
फर्जी मतदान को लेकर जौनपुर में कई स्थानों पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मऊ में एक नगर पालिका 9 नगर पंचायतों के 173 वार्डों में 66.05 फीसदी मतदान हुआ। फर्जी मतदान को लेकर नगर पालिका के भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजीव जायसवाल कोतवाली में कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए। वहीं कोपागंज में सपा व एक निर्दल प्रत्याशी के समर्थकों में मतदान पर्ची को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद सपा प्रत्याशी के मकान पर पथराव के बाद लूटपाट की गई।

जौनपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में छिटफुट विवादों के बीच 55.36 फीसदी मतदान हुआ। कई बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक और विवाद हुआ। इन स्थानों पर पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ दिया। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने जिले के कई बूथों का जायजा लिया। जोगियापुर में विवाद के चलते कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ।

चंदौली की एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों के 65 वार्डों में 67.19 प्रतिशत वोट पड़े। कई स्थानों पर वोटरलिस्ट से नाम कटने पर लोगों ने हंगामा किया। कई स्थानों पर मतदाताओं को बीएलओ की पर्ची नहीं होने पर मतदान कर्मियों ने उन्हें वोट देने से रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed