फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Votes sought for block chief by paying money, threatened also

रकम देकर ब्लाक प्रमुख के लिए मांगे वोट, धमकी भी दी

Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Votes sought for block chief by paying money, threatened also
मनिहारी (गाजीपुर)। जखनिया विकासखंड के बीडीसी सदस्यों ने क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा अपने सेवक की पत्नी को ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठाने के लिए धन और बल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को मिठाई के डिब्बे में एक-एक लाख रुपये जबरदस्ती देकर प्रमाणपत्र ले लिए गए। बुधवार को पीड़ित बीडीसी मिठाई डिब्बे में रखी धनराशि लेकर एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे। इस पर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाते हुए सभी का बयान दर्ज कराने के साथ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर प्रभावशाली व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही है। शिवपुर गांव के बीडीसी सुनील कुमार, घटारों गांव के बीडीसी बीरबल राम, जलालाबाद वार्ड नंबर 14 के बीडीसी सदस्य सत्येंद्र सिंह यादव उर्फ गप्पू ने बताया कि देखने के बहाने उनके प्रमाणपत्र भी उक्त व्यक्ति ने रख लिए। साथ ही पैसा रखने और वोट देने की चेतावनी दी। हरदासपुर कला गांव निवासी बीडीसी रीमा देवी ने बताया कि प्रभावशाली व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर है। एसपी को पत्रक देने वालों में बीडीसी कमला देवी, वीरबल राम, सत्येंद्र सिंह यादव, रीमा देवी, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, राधिका, रामप्रवेश यादव, निखिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों द्वारा पत्रक दिया गया है। एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।- डॉ. ओपी सिंह, एसपी गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed