फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voter List: Less time is left, get your name registered in the voter list soon.

Voter List:कम बचा है समय, जल्द दर्ज करा लें मतदाता सूची में नाम

Wed, 13 Mar 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Voter List: Less time is left, get your name registered in the voter list soon.
अगर आप मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहते हैं तो जल्द संबंधित फॉर्म भरकर नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म- 6 और मतदाता सूची में पता बदलवाने के लिए फॉर्म- 8 भरना होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय मतदाता सूची को अपडेट कर रहा है। साथ ही वोटर हेल्पलाइन (वीएच) एप के जरिये मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम भी ढूंढ सकते हैं। इस एप को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार के मुताबिक मतदाताओं को एप से जानकारी लेने के बाद नाम जुड़वाने, संशोधन या पता बदलवाने का काम समय रहते पूरा करा लेना चाहिए। वीएच एप पर अपनी डिटेल डालकर मतदाता अपने बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावनाओं के बीच माना जा रहा है कि इसके लिए अब कम समय बचा है। मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। यदि किसी गलती के चलते उनका नाम मतदाता सूची में नहीं आता है तो उसे ठीक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed