फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhyachal temple darshan pujan rules changed know time to touch feet

Vindhyachal: मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन का नियम बदला, जानें चरण स्पर्श का समय

Sat, 10 Dec 2022 09:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Dec 2022 09:20 PM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन ने नियमों में बदलाव किया है। 

विज्ञापन
Vindhyachal temple darshan pujan rules changed know time to touch feet
मणिपुर के राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन ने नियमों में बदलाव किया है। शाम के बजाय श्रद्धालु प्रत्येक दिन मंगला आरती के बाद सुबह आठ बजे तक, तीन घंटे तक मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श कर सकते हैं। सुबह आठ बजे के बाद व पूर्णिमा तथा विशेष पर्व पर माता का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व पंडा समाज एवं जिला प्रशासन की आपसी सहमति से सायं काल 4:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श कराने के लिए समय निर्धारित किया गया था। शुक्रवार की देर रात मां विंध्यवासिनी माता मंदिर प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा चरण स्पर्श करने के लिए समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन


पूर्णिमा एवं विशेष पर्व पर पूर्ण रूप से चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा।  जिला प्रशासन एवं श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से एक हफ्ते के लिए ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के पश्चात जिला प्रशासन एवं पंडा समाज संयुक्त रुप से बैठक कर मां के चरण स्पर्श करने को लेकर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर के राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन

Vindhyachal temple darshan pujan rules changed know time to touch feet
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। शनिवार की शाम करीब सवा छह विंध्यधाम पहुंचे राज्यपाल का अभिनंदन नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र तथा अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला व नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। दर्शन-पूजन धीरज मिश्र ने कराया।

दर्शन पूजन के पश्चात पत्रकारों से हुई बातचीत में मणिपुर के राज्यपाल ने कहा काशी आने के पश्चात मुझे इस पावन स्थल के बारे में जानकारी मिली। माता का पहली बार दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दिव्य स्वरूप का दर्शन के पश्चात एक अलग तरह की अनुभूति हुई जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता।

विंध्य कॉरिडोर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में मुझे अभी जानकारी नहीं है लेकिन जो कुछ यहां हो रहा है वह अच्छा ही होगा। कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटक को बढ़ावा मिलने के साथ ही यहां के लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed