फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhya Corridor

विंध्य कारिडोर

Fri, 11 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vindhya Corridor
331 करोड़ की लागत से बनेगा विंध्य कॉरिडोर
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर मां विंध्यवासिनी मंदिर के विकास के लिए योजना
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर के विकास के लिए विंध्य कॉरिडोर बनाने की योजना है। इसके तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास जाने वाली सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इस योजना की जद में आने वाले मकान और दुकानें गिराई जाएंगी। शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने इस कॉरिडोर योजना की नापी पूर्ण करा ली है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव सीएम के पास भी पहुंच चुका है। जल्द शासन की हरी झंडी के बाद आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
---
संशोधन का सुझाव
मिर्जापुर। सीएम ने योजना में कुछ संशोधन का सुझाव दिया है। विंध्याचल में विकास और सुंदरीकरण के क्रम में रोड और गलियां 35 से 50 फीट तक चौड़ी की जाएंगी। इसकी जद में आने वाले घरों और मकानों को गिराया जाएगा। जिलाधिकारी ने इसका मुआवजा देने की बात कही है। मां विंध्वासिनी मंदिर परिक्षेत्र के विकास पर कुल 331 करोड़ 69 लाख 29 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। कुल 161.35 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इस योजना से मंदिर परिसर के चारों तरफ परिक्रमा पथ का निर्माण किया जाएगा। यह 50 फीट चौड़ी और 51 फीट लंबी होगी। इसकी लागत 19.34 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन

---
चौड़े किए जाएंगे मार्ग
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम तक जाने वाला मिर्जापुर-विंध्याचल मार्ग 6.5 किलोमीटर तक 46 फीट चौड़ा किया जाएगा। इसमें कुल 167.19 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। विंध्याचल से कालीखोह जाने वाली रोड को 1.3 किलोमीटर तक 50 फीट चौड़ा किया जाएगा। इसमें 11.83 करोड़ का खर्च आएगा। मां अष्टभुजा मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। मंदिर से 50 फ़ीट तक यह सुंदरीकरण होगा। इसमें 9.30 करोड़ रुपये खर्च आएगा। बंगाली तिराहे से अमरावती रोड को 50 फ़ीट तक चौड़ा किया जाएगा। इसमें 6.64 करोड़ का खर्च आएगा। पुरानी वीआईपी रोड को भी 1 किलोमीटर तक 40 से 50 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर 4.55 करोड़ खर्च होंगे। कचौड़ी गली रोड (पक्का घाट) को 35 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर 5.33 करोड़ खर्च होंगे। थाना गली रोड को 35 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। इस पर 5.10 करोड़ खर्च होंगे। पटेगरा नाला चौराहा से रामघाट रोड को 1.6 किलोमीटर 30 फ़ीट तक चौड़ा किया जाएगा। इसकी लागत 11.39 करोड़ रुपये आएगी। बच्चा पाठक गली रोड को 25 फीट छोड़ा किया जाएगा। इस पर 1.76 करोड़ खर्च होंगे। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर जानी वाली सड़क को 20 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर 2.58 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बंगाली चौराहे से विंध्याचल रेलवे स्टेशन रोड को 20 फीट चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण पर 4.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विंध्याचल थाने में 2 सूट के गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 4.2 करोड़ है। विंध्याधाम की सुंदरता को बढ़ाने के लिए डेकोरेट लाइट व स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। इस पर 11.75 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed