फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   some village in varanasi become cashless on paper

कैशलेस इंडियाः वाराणसी के कई गांव कागजों पर ही हो गए कैशलेस

Mon, 09 Jan 2017 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 Jan 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
some village in varanasi become cashless on paper
कैशलेस पेमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू कैशलेस लेन-देन की मुहिम में बैंकों ने कागजी कार्रवाई ही की है। नोटबंदी के बाद गांवों को डिजिटल करने के दावे ही किए जा रहे हैं। हकीकत से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गांव जयापुर और नागेपुर के लोग स्वाइप मशीन के प्रयोग के बारे में जानते तक नहीं हैं। जयापुर में जिन लोगों को मशीन दी गई है, उनके वहां खरीददारी करने तो लोग कार्ड से आ रहे हैं लेकिन दुकानदार का पैसा खाते में नहीं पहुंच रहा है। उधर, नागेपुर गांव में डिजिटल गांव का बोर्ड ही लग पाया है। सबसे खराब स्थिति तो बैंक आफ बड़ौदा की ओर से गोद लिए गए गांव मिसिरपुर में देखने को मिली। यहां दुकानों पर ई-पेमेंट शॉप के बोर्ड तो लगवा दिए गए हैं मगर अधिकतर दुकानदारों को स्वाइप मशीन नहीं मिली है।
विज्ञापन



यूनियन बैंक आफ इंडिया ने पीएम के सांसद आदर्श गांव जयापुर को डिजिटल गांव घोषित कर दिया है। यहां 12 लोगों को मशीन मिली है लेकिन सामान खरीदने के बाद जो लोग कार्ड से पेमेंट कर रहे हैं, उनका पैसा दुकानदार के खाते में नहीं जमा हो रहा। इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से की गई हैं। आए दिन सर्वर संबंधी गड़बड़ियाें से भी लोग जूझ रहे हैं। गांव के सस्ते गल्ले की दुकान चलाने वालों सहित बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें कार्ड का प्रयोग करना नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागेपुर में तो लोगों को पता ही नहीं कि गांव को कब गोद लिया गया और स्वाइप मशीन कब मिलेगी, कैसे प्रयोग करना है। गांव में जगह-जगह यूनियन बैंक की ओर से डिजिटल गांव का बोर्ड लगा दिया गया है लेकिन लोग उसके डिजिटल होने का इंतजार कर रहे हैं। हालत यह है कि यहां छोटे-बड़े दुकानदार, ग्रामीणों की बात तो दूर खुद ग्राम प्रधान भी यह बताने में असमर्थ दिखे कि गांव डिजिटल हो गया है। बैंक ने इस बारे में जागरूकता अभियान भी नहीं चलाया है।



बैंक आफ बड़ौदा की ओर से डिजिटल गांव घोषित किया गया है लेकिन हकीकत में कुछ असर नहीं दिख रहा है। यहां बैंक की ओर से छोटी-बड़ी दुकानों पर ई-पेमेंट का बोर्ड लगाया गया है, जिसमें दुकानदार का खाता नंबर लिखा है लेकिन जिन के घर बोर्ड लगा है, वहीं स्वाइप मशीन का इंतजार कर रहे हैं। इक्का-दुक्का लोगों को ही स्वाइप मशीन मिली है पर सर्वर की गड़बड़ी से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि गांव में सारा लेन-देने नकद ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed