{"_id":"5d4f267a8ebc3e6cda5e885d","slug":"vikash-varanasi-news-vns4777625160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर के हुनर का अध्यन करेगी विशेष टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर के हुनर का अध्यन करेगी विशेष टास्क फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को कहा, जम्मू कश्मीर के हुनर का अध्ययन करने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। वहां के हुनर को विकसित कर उसे पूरे देश में पहुंचाया जाएगा। अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विकास की धारा बहेगी।
शनिवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा जम्मू कश्मीर को थोड़े दिनों के लिए केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया है। जबकि लद्दाख हमेशा के लिए ही केन्द्र शासित प्रदेश होगा। अनुच्छेद 370 व 35ए ने देश व दुनिया को जम्मू कश्मीर से दूर कर दिया था। खूबसूरत, परंपरागत और हुनरमंद राज्य का विकास नहीं हो पा रहा था। स्किल डेवलपमेंट और कौशल विकास विभाग वहां के हुनरमंद लोगों के हुनर को विकसित कर उसे जम्मू, कश्मीर व लद्दाख के साथ पूरे देश में पहुंचाने का काम करेगा। सरकार इन दोनों राज्यों में रोजगार की अपार संभावनाओं को बढ़ाने का काम करेगी। जम्मू कश्मीर में कौशल विकास के सेंटर बढ़ाये जायेंगे।
आज मोबाइल कौशल वैन रवाना करेंगे केंद्रीय मंत्री
रविवार को बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में विधिवत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वाराणसी से मोबाइल कौशल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह देश को कौशल की दृष्टि से दुनिया की राजधानी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश एवं कई अन्य राज्यों से होकर गुजरने वाली ये मोबाइल वैंस टायरों की फिटिंग एवं रखरखाव में प्रशिक्षण एवं ऑटोमोटिव मैकेनिक्स में कौशल प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को 39 हजार से अधिक टायर फिटर्स को वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा ये सड़कों को सुरक्षित एवं परिवहन को त्वरित बनाने के तरीकों पर भी जागरूकता बढ़ाएंगी।
इसके तहत कई पारंपरिक कारोबारों जैसे बुनाई एवं परिधान निर्माण तथा ऑटोमोटिव एवं विमानन जैसे क्षेत्रों में आधुनिक कौशल शामिल है। डॉ. पांडेय ने बताया कि वाराणसी के आध्यात्मिक केंद्र को कुशल एवं रोजगार कार्यबल के केन्द्र में बदलने का लक्ष्य तय किया गया है।