{"_id":"6803b17037ca399c5704acf3","slug":"vhp-workers-demanded-the-dismissal-of-the-bengal-government-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विहिप कार्यकर्ताओं ने बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विहिप कार्यकर्ताओं ने बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
Sat, 19 Apr 2025 07:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:57 PM IST
सार
बंगाल सरकार को बर्खास्त करने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव ने बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
बंगाल सरकार बर्खास्त करने की मांग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त व बजरंग दल नें संयुक्त रुप से बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जुलूस निकाल कर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया। विहिप के आक्रोशित कार्यकर्ताओं के साथ अधिवक्ता भी थे जो हांथों में तख्ती लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विहिप का जुलूस गोलघर कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा जहां वक्ताओं ने बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया । विहिप का जुलूस नारे लगाता हुआ कचहरी परिसर के डीएम पोर्टिको पहुंच तो एसीएम द्वितीय कर्मवीर सिंह ने लोगों से वार्ता की व महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा ।
विज्ञापन
विहिप के प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ लोकनाथ पांडेय,कन्हैया सिंह,नितिन जी,गंगाधर राय,महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा,जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय,अरुणजी,हेमंत सिंह, शैलेन्द्र नीलू,पवन पाठक,धीरेंद्र सिंह धीरु,विपुल कुमार पाठक,आनंद पांडेय,विनोद पांडेय भैयाजी,श्रीप्रकाश शुक्ला, संदीप भारती,माधव पांडेय,रमेश बधावन सहित तमाम लोग प्रदर्शन में मौजूद रहे।
विज्ञापन