Varanasi: विहिप अध्यक्ष बोले- मेवात हिंसा में सरकारी तंत्र फेल, जी-20 को ध्यान में रखकर कल पूरी होगी यात्रा
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को वाराणसी में महमूरगंज स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता की। कहा कि मेवात में हुई घटना में सरकार का तंत्र फेल रहा। जी-20 को ध्यान में रखकर शांति और सद्भावना के साथ सोमवार को मेवात यात्रा पूरी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मेवात में हुई घटना में सरकार का तंत्र फेल रहा। अब अपराधियों के घर गिराए जा रहे हैं। जी20 को ध्यान में रखकर शांति और सद्भावना के साथ सोमवार को मेवात यात्रा पूरी होगी। रविवार को महमूरगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि हिंदू समाज के त्योहार और उत्सव पर लगातार हमले हो रहे हैं।
मेवात और नूंह की घटना किसी से छिपी नहीं है। धैर्य और ईश्वर पर विश्वास के कारण हिंदू समाज उकसाने पर भी हथियार नहीं उठाया। हम कानून पर विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि विहिप अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हिंदू समाज एक सूत्र में बंधा हो, धर्मांतरण और लव जिहाद पर पूर्ण रूप से रोक, हिंदू धर्म संस्कृति का संवर्धन एवं संरक्षण, गौ माता की रक्षा होना चाहिए।
आगे कहा कि हम सबका प्रयास है कि हिंदू अपनी धार्मिक सांस्कृतिक विरासत के आधार पर अजेय हिंदू शक्ति खड़ी करेंगे। इस दौरान क्षेत्र विहिप संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत मंत्री कृष्णगोपाल मौजूद रहे। बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष दो दिवसीय वाराणसी प्रवास पर आए हैं।
ज्ञानवापी प्रकरण पर हिंदू पक्ष को मिलेगी सफलता
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को सफलता मिलेगी। ऐसा मैं अध्ययन और वस्तु स्थिति देखने पर अधिवक्ता होने के नाते कह सकता हूं। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन की सफलता के बाद काशी और मथुरा मेंं भगवान अपने पूर्व स्वरूप में विराजित होंगे। मथुरा प्रकरण अदालत से तय किया जाएगा। हमें अपनी न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। हम निरंतर ईश्वर के कार्य करते रहेंगे।