फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable and fruits flower exhibition in Varanasi

Varanasi News: मंडलीय शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर, काशीवासियों की रही भीड़

Sat, 21 Feb 2026 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 21 Feb 2026 04:19 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शनिवार को शाक- भाजी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया। मंत्री के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खूब सराहा। 

विज्ञापन
Vegetable and fruits flower exhibition in Varanasi
शाक- भाजी प्रदर्शनी में फूलों से बना शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन कचहरी के कंपनी बाग में शनिवार को हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि फल और फूल के बिना जीवन ही नहीं है। हर काम में फल और फूल की जरूरत पड़ती है। एक बच्चे का जन्म होने से लेकर शादी और फिर अंत तक फल-फूल की जरूरत पड़ती है। इसे उगाने वाले किसानों को सलाम। मंत्री के साथ कमिश्नर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खूब सराहा। इस दौरान फूलों से बने कलाकृति आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान तरह- तरह के सब्जी, फूलों और फलों की प्रदर्शनी लगाई गई। 

विज्ञापन




उद्यान विभाग की ओर से कचहरी स्थित कंपनी बाग में लगे दो दिवसीय मंडलीय शाक- भाजी, फल और पुष्प प्रदर्शनी में शहरवासियों की भीड़ दिनभर लगी रही। इस दौरान बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक प्रदर्शनी देखने पहुंचे।  
विज्ञापन




प्रदर्शनी में जीआई उत्पादों में लंगड़ा आम, करौंदा, रामनगरी भंटा आदि के अलावा राम दरबार, शिवलिंग, शादी के मंडप, नमो घाट की झांकी आकर्षक का केंद्र रहे। वहीं सैकड़ों तरह की सब्जियों की उन्नत उत्पाद प्रदर्शित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed