फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA implements Transfer Development Right in Varanasi

Varanasi News: आज से शहर में लागू होगा टीडीआर, किसानों और बिल्डरों को होगा फायदा; पूरी प्रक्रिया जान लें

Sat, 23 Mar 2024 08:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Mar 2024 08:33 AM IST
सार

वाराणसी में आज से टीडीआर लागू होगा। इसके तहत ग्रीन बेल्ट या अधिग्रहीत क्षेत्र में फंसी जमीन वीडीए को देकर किसान एफएआर ले सकेंगे। शहर में करीब 90 हेक्टयेर ऐसी जमीनें हैं। इनके बदले दो हजार से अधिक फ्लैट बन सकेंगे। यह सारी प्रक्रिया वीडीए के माध्यम से होगी।

विज्ञापन
VDA implements Transfer Development Right in Varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीडीए शनिवार यानी आज से शहर में ट्रांसफर डेवलपमेंट राइट (टीडीआर) लागू कर रहा है। इसका सीधा फायदा उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन ग्रीन बेल्ट घोषित हो चुकी है या जमीन का कोई छोटा हिस्सा ऐसी जगह फंस गया है, जहां कोई निर्माण नहीं हो सकता। आज से ऐसी जमीन के बदले वह वीडीए से फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) ले सकेंगे और उसे किसी भी बिल्डर को उचित दामों पर बेच सकेंगे।

विज्ञापन


यह सारी प्रक्रिया वीडीए के माध्यम से होगी। इस समय शहर में करीब 90 हेक्टेयर ऐसी जमीन है। यानी इसका एफएआर लेकर बिल्डर करीब दो हजार से अधिक फ्लैट बना सकेंगे। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि महायोजना के तहत शहर में पार्क, सड़कों व अन्य जन सुविधाओं के लिए जमीन आरक्षित की जाती है। इन प्रोजेक्ट के बीच कुछ जमीन को ग्रीन बेल्ट भी घोषित किया जाता है। ऐसे में उस जमीन पर भू-स्वामी निर्माण नहीं कर सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, टीडीआर नीति के तहत रास्ते या किसी भी प्रोजेक्ट के बीच में आ रही जमीन को प्राधिकरण लेगा और उसके बदले में किसानों को फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) एफएआर का सर्टिफिकेट व बांड देगा, जिसके आधार पर वह एफएआर को बाजार में बिल्डर को बेचकर नकद पैसा ले सकेंगे। यह एफएआर किस-किस क्षेत्र में बेचा जा सकेगा। बाॅन्ड या सर्टिफिकेट में यह बात स्पष्ट रूप से दर्ज होगी। ट्रांसफर डेवलपमेंट राइट नीति अटकी योजनाओं को पूरा करने के लिए काफी कारगर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे समझिए एफएआर को
फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) किसी भूखंड के कुल क्षेत्रफल के कुल निर्मित क्षेत्र का अनुपात होता है। उदाहरण के रूप में कोई भूखंड 100 वर्गमीटर का है और उस पर 1.5 एफएआर के तहत निर्माण मान्य है तो कुल 150 वर्गमीटर क्षेत्र में ही निर्माण किया जा सकता है।


क्रेडाई ने टीडीआर को बताया बड़ी उपलब्धि
वीडीए में शुक्रवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) के संबंध में क्रेडाई टीम के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्रेडाई पूर्वांचल की टीम ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। इस मौके पर पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन के चेयरमैन आरसी जैन, संरक्षक अनुज डिडवानिया, अध्यक्ष आकाश दीप, महासचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed