{"_id":"6360b874ac9b995e2b6f4181","slug":"varanasi-youth-named-akhilesh-yadav-booked-for-attempt-to-murder-varanasi-police-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज: तलाश में जुटी वाराणसी पुलिस, क्या है पूरा मामला ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज: तलाश में जुटी वाराणसी पुलिस, क्या है पूरा मामला ?
Tue, 01 Nov 2022 11:41 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:41 AM IST
सार
सारनाथ पुलिस की सूचना पर चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपीयों की गिरफ्तारी की जायेगी। घटना के मामले में प्रथम दृष्टया जमीन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार की रात गांव के कुछ मनबढ़ों ने गांव के ही बृजनाथ यादव के बेटे निवेश कुमार यादव (20 साल) को शराब के ठेके पर बुलाया वहां बीयर पीने के बाद कुछ जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद पिस्टल निकाल कर गांव के ही एक युवक अखिलेश यादव ने उसके पेट में गोली मार दी। उसके बाद भी दो फायर किए। घटना के बाद तीन युवक भाग निकले।
विज्ञापन
गोली की आवाज होने पर आसपास के लोग दौड़ कर आये और युवक को सारनाथ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी देर रात सारनाथ पुलिस को दी।
विज्ञापन
सारनाथ पुलिस की सूचना पर चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपीयों की गिरफ्तारी की जायेगी। घटना के मामले में प्रथम दृष्टया जमीन का विवाद बताया गया है। घायल युवक की मां आशा देवी की तहरीर पर योगेश यादव, अखिलेश यादव उर्फ अक्कल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन