फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Forecast Today Updates in Varanasi: temperature increasing heat during noon

Varanasi Weather: दोपहर में लोगों को सताने लगी है गर्मी, बढ़ने लगा तापमान

Mon, 22 Feb 2021 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Feb 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Updates in Varanasi: temperature increasing heat during noon
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला।

वसंत पंचमी के बाद से ही वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम साफ हो गया है। दिन में इतनी तेज धूप हो रही है कि लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। इसके अलावा शाम को भी मौसम इतना गर्म हो गया है कि लोगों को पंखा चलाना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह भी धूप निकली, जो दोपहर तक गर्मी का अहसास करा देगी।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब मौसम इसी तरह सामान्य रहने की संभावना है। रविवार को सुबह अच्छी धूप हुई। देखते देखते दोपहर तक धूप इतनी तेज हो गई कि लोग गर्म कपड़ा उतारकर रख दिए। इधर शाम को भी गर्मी लगने की वजह से अब बहुत से लोगों ने रजाई, कंबल भी ओढ़ना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इधर शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में .4 डिग्री का बदलाव हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा जबकि रविवार को 29.2  रहा। न्यूनतम भी 13.6 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार अभी इस सप्ताह तक धूप इसी तरह होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब करीब-करीब गर्मी ने दस्तक दे दी है। धूप के साथ होती सुबह दोपहर तक गर्मी हो जाती है। अब सर्दी सिर्फ सुबह और शाम की बची है। फिलहाल अभी मौसम का मिजाज नहीं बदलता दिख रहा है। जिससे बारिश हो सके और सर्दी कुछ दिनों के लिए फिर लौट आए।

लोगों को अब गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह निकलती धूप दोपहर में गर्मी ले आती है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed