{"_id":"611b325152eb3d2fa9014264","slug":"varanasi-weather-update-humidity-increases-trouble-in-temperature-also-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: वाराणसी में तापमान बढ़ा, आज भी बारिश के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: वाराणसी में तापमान बढ़ा, आज भी बारिश के आसार नहीं
Wed, 18 Aug 2021 09:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:36 AM IST
सार
वाराणसी में बुदवार को भी धूप के साथ शुरुआत हुई है, लेकिन कहीं भी बादल नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम साफ है, साथ ही आज बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी में पिछले दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। बारिश न होने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे लोगों की उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिक आज भी बारिश की संभावना नहीं जता रहे हैं। बारिश न होने के कारण अभी और भी ज्यादा उमस और गर्मी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था, जिससे न्यूनतम तापमान में भी गिरवट दर्ज की गई थी। अब बारिश न होने के कारण गर्मी बढ़ गई है।
वाराणसी में बुधवार को भी धूप के साथ शुरुआत हुई है, लेकिन कहीं भी बादल नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम साफ है, साथ ही आज बारिश की संभावना कम है। सोमवार की हल्की बूंदाबांदी होने के कारण मौसम सुहावना तो हुआ लेकिन थोड़ी देर बाद उमस होने लगी।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। एक-दो दिन बारिश नहीं होने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।