फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update 30 minutes of rain in Varanasi made weather pleasant

बनारस पर मौसम मेहरबान: 12 एमएम बरसे बादल, तीन दिन तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल से मानसून की आहट

Tue, 17 Jun 2025 01:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Jun 2025 01:46 PM IST
सार

Varanasi Weather Update : वाराणसी में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update 30 minutes of rain in Varanasi made weather pleasant
काशी में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून से पहले ही मौसम बनारस पर मेहरबान हो गया। मंगलवार को 60 मिनट की बारिश ने काशीवासियों को बीते 60 दिनों की गर्मी से राहत दिला दी। शहर में 12 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। राजघाट में आठ एमएम, बीएचयू में 12 एमएम और बाबतपुर में दो एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


पूरे जिले में तेज हवा के साथ गरजते बादलों और कड़कती बिजली ने लोगों को डरा दिया। हालांकि, बारिश दोपहर में ही बंद हो गई, मगर तापमान का मीटर ऊपर नहीं जा सका। कुछ ही देर सही मगर बारिश इतनी तेज थी कि पूरी जमीन ठंडी हो गई। इससे लोग घाटों और सड़कों पर भीगते दिखे।
विज्ञापन


ये इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश बताई जा रही है। बाकी दिनों के मुकाबले मंगलवार को जिले का पारा 4 डिग्री और सामान्य से 1.1 डिग्री ऊपर 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

बारिश के दौरान पुरवा हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। हवा में नमी 88 फीसदी से ज्यादा रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जून के 17 दिनों में 51 फीसदी कम बारिश हुई। सामान्य बारिश 34 एमएम होनी चाहिए, मगर सिर्फ 16 एमएम ही पानी बरसा।

मानसून अब बनारस से सिर्फ 300 किलोमीटर दूर बिहार के बेगुसराय और छत्तीसगढ़ में है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि मानसून 24-48 घंटे के अंदर पूर्वाचल में दस्तक दे सकता है। जबकि इससे पहले 23 जून को बनारस में मानसून के आने का अनुमान लगाया गया था।

आज से लेकर अगले 3-4 दिनों तक भारी वर्षा, बिजली गिरने के साथ ही तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में भी बह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed