वाराणसी मौसम: ओडिशा के तटीय इलाकों और बंगाल की खाड़ी में बदलाव का दिख रहा असर, हवा के साथ हो बूंदाबांदी, उमस से मिली राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सहित आसपास के जिलों में मौसम बदल गया गया है। बादल छाने की वजह से बुधवार की सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और हवा चलती रही। इसके साथ ही रात में भी ऐसा मौसम बना रहा। मौमस के बदलाव की वजह से लोगों को उमस से राहत मिली है। तो वहीं, हवाएं चलने के कारण तार टूटकर गिरने से बिजली की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।
मौसम वैज्ञानिक एसन पांडेय ने बताया कि ओडिशा के तटीय इलाकों पर एक गहरे दबाव का क्षेत्र बना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नम पुरवा हवा भी करीब 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।
मंगलवार को दिनभर हवा चलती रही और बादल छाए रहे। इसके साथ ही बूंदाबांदी हुई। हवा में नमी अधिक होने की वजह से कई दिनों से उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली है। तापमान में भी पिछले 24 घंटे में कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे तक तेज धूप रही लेकिन इसके बाद बादल छाने लगे। जिसका असर दूसरे दिन भी बना हुआ है।
तेज हवा की वजह से कई जगहों पर गए है। इसके अलावा बिजली के तार भी कई जगहों पर टूट गए। इस वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। ककरमत्ता, पिपलानी, कटरा, नदेसर, चौकाघाट सहित कई जगह पर होर्डिंग्स गिरकर सड़क पर आ गए। कालीमहाल, दालमंडी, वरुणा पार इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में जर्जर बिजली के तार टूटने से बिजली की आपूर्ति ठप रही। लोगों की सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई।