{"_id":"63a52d2906c3f27c91520e5b","slug":"varanasi-traffic-plan-color-code-will-be-placed-under-the-number-plate-of-permitted-auto-e-rickshaw","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi traffic plan: परमिट वाले ऑटो-ई रिक्शा के नंबर प्लेट के नीचे लगेगा कलर कोड, किसके लिए क्या नियम ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi traffic plan: परमिट वाले ऑटो-ई रिक्शा के नंबर प्लेट के नीचे लगेगा कलर कोड, किसके लिए क्या नियम ?
Fri, 23 Dec 2022 09:53 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:53 AM IST
सार
वाराणसी में एक जनवरी से लागू होने वाले रूट प्लान के लिए नगर निगम और परिवहन विभाग के साथ ही थाने स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। ई रिक्शा के लिए परमिट नहीं है। ऐसे में उन्हें निर्धारित रूट पर चलने के लिए पट्टी प्रदान की जाएगी। रूट पर निर्धारित कलर कोड वाले वाहनों की निगरानी का जिम्मा परिवहन विभाग उठाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में सुनियोजित यातायात और जाम से मुक्ति के लिए एक जनवरी से लागू होने वाले रूट प्लान के लिए नगर निगम और परिवहन विभाग के साथ ही थाने स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्धारित रूट पर रंग पट्टिका के लिए नगर निगम एक-दो दिन में कैंप आयोजित करेगा। ऑटो व ई रिक्शा संचालकों की इच्छा के अनुसार परमिट के आधार पर उनके वाहन पर जोन के अनुसार रंग की पट्टी लगाई जाएगी। वाहन के पीछे नंबर प्लेट के ठीक ऊपर और सामने ये पट्टी लगाई जाएगी। प्रवर्तन टीमें हर रूट पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
ई रिक्शा के लिए परमिट नहीं है। ऐसे में उन्हें निर्धारित रूट पर चलने के लिए पट्टी प्रदान की जाएगी। रूट पर निर्धारित कलर कोड वाले वाहनों की निगरानी का जिम्मा परिवहन विभाग उठाएगा। यहां बता दें कि पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से जारी आदेश में शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए गए हैं। इसमें नारंगी (ऑरेंज), हरा (ग्रीन) और धानी रंग के हिसाब से अलग-अलग जोन में ऑटो व ई रिक्शा का संचालन होगा। एक जनवरी 2023 से ये व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ की तरह नियमित होंगे वाहन
अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय के अनुसार ई रिक्शा के लिए तीन अलग अलग रंगों की पट्टियां बनाई जाएंगी। जिसे ई रिक्शा के पीछे लगाया जाएगा। इसके लिए निर्धारित स्थल का चयन होगा। यातायात, पुलिस, आरटीओ विभाग की मदद ली जाएगी। जिस प्रकार कुंभ में अलग अलग रंगों के जरिए वाहनों को नियमित करेंगे। इसके लिए ई रिक्शा संगठन की मदद ली जाएगी। चूंकि यह नीतिगत मामला है, इसलिए इस पर कोई ठोस कार्ययोजना बनाकर उसे लागू कराया जाएगा।

ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
हर थाने पर तैनात होगी संयुक्त टीम
आरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह ने बताया कि निर्धारित रूट के हर थाने पर संयुक्त टीम तैनात की जाएगी। इसमें पहली बार गलत रूट पर चलने वालों को चेतावनी दी जाएगी और दूसरी बार उनका चालान किया जाएगा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम थाना और नगर निगम के साथ मिलकर काम करेगी। बिना परमिट वाले आटो शहर की सड़कों से हटाए जाएंगे।
एक नजर में
शहर में पंजीकृत ऑटो- 4776
शहर में संचालित ऑटो- 15 हजार से ज्यादा
शहर में संचालित ई रिक्शा- 10 हजार से ज्यादा