फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top news today latest hindi news of crime news

Varanasi Top News: एक क्लिक पर पढ़ें- वाराणसी की प्रमुख खबरें, चोरी- अपहरण समेत कई मामले सुर्खियों में

Thu, 08 Aug 2024 04:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Aug 2024 04:22 PM IST
सार

वाराणसी में कई खबरें दिनभर चर्चा में बनी रहीं। गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर जल पुलिस व अन्य विभागों द्वारा सतर्कता बरतने के साथ ही क्राइम की कई खबरें सुर्खियों में रहीं। आइए जानते हैं 24 घंटे की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Varanasi top news today latest hindi news of crime news
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- जर्जर मकान हादसे में घायलों से मिले मंत्री व इंतेजामिया कमेटी के लोग

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के पास मकान ढहने से हुए हादसे में घायलों का हाल जानने मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरुवार को पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना। घायलों से मिलने के लिए इंतजामिया कमेटी के लोग भी मंडलीय अस्पताल पहुंचे। 

2-गंगा में नौकायन के बाद क्रूज संचालन पर भी प्रतिबंध
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नौकायन के बाद क्रूज के संचालन पर भी बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। क्रूज संचालन पर प्रतिबंध बृहस्पतिवार को भी प्रभावी रहेगा। इसके बाद जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि गंगा 68 मीटर का निशान को पार गई हैं। प्रति घंटा पांच सेंटीमीटर की दर से जलस्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नौकायन के बाद क्रूज संचालन पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। वाराणसी में फिलहाल 5 क्रूज का संचालन पर्यटकों के लिए किया जाता है।  
विज्ञापन


3- घर से निकली किशोरी लापता, अपहरण की आशंका
वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार (मच्छोदरी) में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी घर से निकली और वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार को आदमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मां मंजू देवी ने आशंका जताई है कि बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4- ऑटो की टक्कर से कांवड़िये का हाथ फ्रैक्चर, हाईवे जाम
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर नहर पुलिया के बगल में मां चंद्रिका मंदिर के ठीक सामने बुधवार देर शाम ऑटो की टक्कर से एक कांवड़िये का हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबकि दूसरे को भी चोट आई है, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। फूलपुर और बड़ागांव पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। कांवड़ियों का एक जत्था अंबेडकर नगर से शहर की ओर जा रहा था। बाबतपुर में मां चंद्रिका माता मंदिर के ठीक सामने ऑटो ने कांवड़िये को टक्कर मार दिया। मोनू प्रजापति (25) निवासी पट्टी अंबेडकरनगर घायल हो गया। दूसरे कांवड़िये प्रदीप प्रजापति (20) वर्ष को भी चोटें आई हैं। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

5- सगे भाई पर लगाया आभूषण चोरी का आरोप

बड़ागांव थाना क्षेत्र के दीनापुर दुबान बस्ती में मकान के अंदर बक्से का ताला तोड़कर आभूषण चोरी हो गया। बुधवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। गृहस्वामी ने सगे भाई पर चोरी का आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बनारसी दुबे ने बताया कि वह छह भाई हैं, जो एक मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। इस पांच भाइयों का परिवार मुंबई में रहता है। एक भाई कमलेश कुमार दुबे गांव में ही रहता है। आरोप है कि उसने कमरे और बक्से का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए।  
  
6- नगर निगम ने जर्जर हो चुके नगर निगम की संपत्ति मालगोदाम को किया सील
वाराणसी नगर निगम ने बुधवार को खुद का जर्जर मालगोदाम सील कर दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि पूर्व में मालगोदाम का उपयोग तहबाजारी के लिए लोगों को आवंटित था। शासन के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार तहबाजारी निरस्त कर दिया गया था। तहबाजारी निरस्त होने के बाद फरवरी 2024 में तहबाजारी वसूलने वालों कुल 34 लोगों को मालगोदाम खाली करने का नोटिस दिया गया था। नगर निगम के सामान्य अभियंत्रण विभाग द्वारा मालगोदाम की जांच में पाया कि मालगोदाम काफी जर्जर स्थिति में है, और इसके गिरने से कोई अप्रिय घटना तथा जानमाल का नुकसान हो सकता है। आगे की सुरक्षा को देखते हुए उसे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द ही जाएगी।  

7- सागौन का पेड़ काटने पर किसान पर केस
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में सागौन का पेड़ काटने पर पुलिस ने किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 27 बोटे को कब्जे में लिया। किसान सतीश कुमार ने खेत में सागौन लगाया था। खेती में दिक्कत आने पर पूर्व में लगाए गए निजी पेड़ को काट रहा था। इस बीच पहुंची पुलिस ने सतीश कुमार को हिरासत में ले लिया। बाद में निजी मुचलका पर रिहा कर दिया गया।  

8- रेलवे संपत्ति के साथ आरोपी गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन की आरपीएफ ने बुधवार को रोहनिया के केशरीपुर में छापा मारकर रेलवे संपत्ति की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पिकअप पर लदे लोहे को बरामद किया। इसकी कीमत 90 हजार बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान मुरारी गुप्ता निवासी वीरभानपुर रोहनिया के रूप में हुई है।  
 
9- जर्जर भवनों को करें चिह्नित, कोई हादसा न होने पाए : डीएम
डीएम एस राजलिंगम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जर्जर भवनों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी जर्जर भवन हैं, सभी को चिह्नित कर नोटिस जारी करें। किसी भी दशा में कोई हादसा अब न होने पाए।

डीएम ने कहा कि जर्जर भवनों को चिह्नित कर जरूरी कार्रवाई करें। कार्रवाई के दौरान ऐसे लोगों को ठहराने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था करें। यदि किसी का मरम्मत का आवेदन है तो तत्काल उसका सत्यापन कराया जाए और नियमों के मुताबिक उसे मरम्मत करानी दी जाए। बैठक में अपर पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बंदिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।

10- डीएम और एडिशनल सीपी ने जाना कांवड़िया शिविर का हाल

अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था डॉ. एस चन्नप्पा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बुधवार को कांवड़िया शिविर का हाल जाना। मोहनसराय से कैंट तक पड़ने वाले शिविर की सुरक्षा और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कांवड़ियों और क्षेत्रीय लोगों से फीडबैक भी लिया। सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन पूजन को जाने वाले कावंड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने पर दोनों अधिकारियों ने निर्देशित किया। सुरक्षा व कानून व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों से कहा कि सुरक्षा का खास ध्यान रखें। वहीं, शिविर में साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था और बेहतर बनाने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।  

11- छात्रा लापता, महिला संगठनों ने जिला मुख्यालय घेरा
नाबालिग छात्रा को खोजने को लेकर बुधवार विभिन्न महिला संगठनों ने जिला मुख्यालय का घेराव कर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। खुशी पाल की मां ने बताया कि उनकी बेटी 12 अप्रैल को सुबह स्कूल गई थी। उसके बाद वापस नहीं आई। बेटी को खोजने के लिए शिवपुर थाने के चक्कर लग रहे हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 10 दिन बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया।

मां ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों के पास जाने पर वह पेट्रोल के पैसे मांगते हैं। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी और कमिश्नर से मिलने आए थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने मिलने नहीं दिया। जब तक पुलिस प्रशासन खुशी को नहीं खोजता तब तक शांत नहीं रहेंगे। इस दौरान सोनाली यादव, कृपा वर्मा, भारती, रानी, हेमा उपस्थित रहे।  

12- जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज

जिला जज संजीव पांडेय की अदालत ने जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी बुधवार को खारिज कर दी। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मीरघाट में सपा नेता के घर फायरिंग मामले में रोहित सेठ निवासी कबीरचौरा, योगेश वर्मा निवासी दारानगर और मच्छोदरी निवासी विकास साहनी की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई हुई।

अदालत में जमानत अर्जी का विरोध प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता व वादी के अधिवक्ता ने किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 30 मार्च 2024 को दिन में वादी सपा नेता विजय उर्फ विज्जू यादव के घर पर गोविंद यादव, साहिल यादव, अंकित यादव, शिवम शर्मा, शोभित शर्मा और उनके साथ 10 से 12 अन्य ने असलहों से लैस होकर गुंडा टैक्स न देने के कारण हमला बोल दिया था।

गोविंद यादव, अंकित यादव और साहिल यादव ने फायरिंग की। अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसमें 6 वर्ष के बालक निर्भय यादव की जांघ में गोली जाकर धंसी। किरन यादव, दिनेश यादव के पैर में और रजनी यादव के सिर में गोली लगी। उमेश यादव को भी चोटें आईं। सभी का इलाज बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में किया गया।

मिर्जामुराद में युवक ने ट्रेन से कट कर युवक दे दी अपनी जान
मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित बहेड़वा हाल्ट के पास गुरुवार की दोपहर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रेन के सामने कूदकर एक 42 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार थाना अंतर्गत नारायनपुर गांव निवासी अरविंद यादव (42) गुरुवार की दोपहर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही पवन एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
 मौके पर पहुंचे मृतक के पिता भंगर यादव ने बताया कि पिछले कई उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे वह अक्सर परेशान रहते थे। मृतक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर रहे। मृतक को एक 6 वर्षीय बेटा और 3 वर्षीय बेटी बताई गई। मृतक की पत्नी सिमरन यादव अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में रहती है। वही पर एक निजी अस्पताल में  काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed