काम की बात: 24 घंटे से बनारस से बलिया तक स्थिर है गंगा का जलस्तर, आज कई इलाकों में बिजली गुल समेत अन्य खबरें
Varanasi News: वाराणसी से बलिया तक 24 घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर है। वहीं आज शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। ड्राइविंग लाइसेंस में आधार जुड़वाना जरूरी होगा। इसके साथ ही पढ़ें- अन्य जरूरी खबरें
विस्तार
बनारस से बलिया तक गंगा का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है। जलस्तर में कमी आने के बाद भी सभी घाटों का संपर्क टूटा हुआ है। हरिश्चंद्र घाट की गलियों और मणिकर्णिका घाट की छत पर शवदाह किया जा रहा है। कानपुर बैराज से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और चार से पांच दिनों में इसका असर बनारस में देखने को मिलेगा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 66.88 मीटर पर बना हुआ है। बलिया में तो गंगा का जलस्तर अभी भी चेतावनी बिंदु 56.61 मीटर से 57.39 मीटर पर बह रहा है।
शहर के कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली गुल रहेगी। इसमें 33केवी रानीपुर से दोपहर 12 से 2:30 बजे तक महमूरगंज, जक्खा, रानीपुर, शिवपुरवां और आसपास के क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, दोपहर 12 से दो बजे तक भदैनी, रविंद्रपुरी, अस्सी, हरिश्चंद्रघाट, जल संस्थान और आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी। चौकाघाट उपकेंद्र से रमाकांतनगर मलदहिया और इससे जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 से एक बजे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ड्राइविंग लाइसेंस में आधार जुड़वाना जरूरी
संभागीय परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस और आधार से जोड़ने के लिए मेसेज भेज रहा है। ताकि लोगों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जा सके। 2019 से पहले तक संभागीय परिवहन विभाग में मैनुअल ड्राइविंग लाइसेंस तैयार होते थे। जिले में तीन लाख लाइसेंस बिना आधार कार्ड के बने हैं। लोग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद नवीनीकरण कराने आरटीओ कार्यालय आते हैं। इस वजह से यह मुश्किल बना हुआ है। ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के समय सबसे अधिक परेशानी जन्मतिथि की आती है।
पहले लोग जन्मतिथि पर अधिक ध्यान नहीं देते थे। अब नवीनीकरण के समय पुराने लाइसेंस के साथ आधार कार्ड भी जमा होता है। दोनों में जन्मतिथि अलग होने पर कंप्यूटर ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज नहीं करता है। लोगों को दोबारा लाइसेंस बनवाना पड़ता था। आरटीओ (प्रशासन) शिखर ओझा ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस से आधार कार्ड का जुड़ा होना अनिवार्य है। पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें; Ghazipur Murder Case: जूनियर- सीनियर छात्रों की गुटबंदी में गई आदित्य की जान, आरोपी छात्रों ने कबूल किया जुर्म
आज से शुरू हो जाएगा गोदौलिया घोड़ा नाले की मरम्मत का काम
फ्लाईओवर की जद में आने वाले 9 मकान हटाए जाएंगे
फरीदपुर रिंग रोड रोड से सारनाथ डायट कॉलेज तक फ्लाईओवर परियोजना का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार शाम निरीक्षण किया। ओवरब्रिज के जद आने वाले 9 मकानों को हटाने, बरईपुर से शक्तिपीठ तक जल निकासी के लिए मानचित्र में दर्ज नहर बनाने, तालाब का सुंदरीकरण सहित परियोजना में आने वाले 9 परिवारों को काशीराम आवास में विस्थापित करने के निर्देश दिए।
शहर में खिली धूप के बीच बादल घिरते दिखे और कई स्थानों पर करीब 10 मिनट की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर में दो बजे के बाद लंका, रविंद्रपुरी, सामनेघाट, सुंदरपुर आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई। हवा 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 80 फीसदी से ज्यादा रही। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बनारस में 22 से लेकर 26 अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट चेतावनी है। अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक बनारस का अधिकतम पारा 32 और न्यूनतम पारा 26 डिग्री से नीचे जाने की संभावना कम है।
वाराणसी के फ्लड जोन में लगेंगे 363 पिलर और 68 साइन बोर्ड
सितंबर से शुरू होगी सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया
मालवीय पुल से 50 मीटर की दूरी पर समांतर गंगा में लगभग एक किलोमीटर लंबे सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया सितंबर से शुरू हो सकती है। इस ब्रिज पर सिक्सलेन की सड़क बनेगी। चार लेन का रेलवे ट्रैक भी होगा। इसकी लागत लगभग 2500 करोड़ रुपये है। यह ब्रिज 2028 तक बनकर तैयार होगा। इसकी डीपीआर पहले ही बन बनी थी। अब आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। ब्रिज बनने के बाद वाराणसी से चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और बिहार जाना आसान हो जाएगा। एडीआरएम बृजेश कुमार यादव ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज को लेकर मुख्यालय स्तर से तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही टेंडर जारी किया जा सकता है। ब्रिज की लंबाई 1074 मीटर है। इसके आठ पिलर गंगा में बनेंगे।