सनबीम स्कूल महराजगंज 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या में नामजद दोनों छात्रों को मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के वाद बाल सुधार गृह भेज दिया। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपी छात्रों ने क्लास रूम से 20 मीटर दूर बाथरूम में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात जूनियर सीनियर छात्रों के बीच गुटबंदी के कारण हुई है।
Ghazipur Murder Case: जूनियर- सीनियर छात्रों की गुटबंदी में गई आदित्य की जान, आरोपी छात्रों ने कबूल किया जुर्म
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:19 AM IST
सार
Ghazipur Murder News Update: गाजीपुर जिले के स्कूल में छात्र की हत्या की चर्चा पूरे जनपद में हो रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव घर पहुंचा तो चीख- पुकार मच गई। उधर, आरोपी छात्रों को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन