फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Top 15 News update today 26 june latest news including Bulldozer action

बस एक क्लिक में वाराणसी की 15 प्रमुख खबरें: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 20 मिनट तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस

Wed, 26 Jun 2024 11:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Jun 2024 11:20 PM IST
सार

Varanasi Top News Update : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बुधवार को कई खबरें दिनभर चर्चा का विषय बनी रहीं। इनमें कई अपराध से जुड़ी खबरें भी शामिल रहीं। आइए एक नजर में संक्षिप्त में दिनभर की अपडेट जान लें...

विज्ञापन
Varanasi Top 15 News update today 26 june latest news including Bulldozer action
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- अंडरपास में जाम में 20 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन

कछवां रोड बाजार में अंडरपास के दक्षिण चुनार मार्ग पर बुधवार को जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को सड़क किनारे ठेला व पटरी की दुकानों की वजह से जाम में 20 मिनट तक एंबुलेंस फंस रही। वाहनों की लंबी कतार के बाद पहुंची पुलिस ने मार्ग को खाली कराया। मिट्टी लदी एक डंपर का स्टेयरिंग फेल होने से गलत दिशा में मुड़ जा रहा था, जिसके चलते अंडरपास के नीचे से गुजरने वाले वाहनों को रोका गया। कपसेठी, शहर और चुनार मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को भी रोका गया। इससे कतार लगी गई। 20 मिनट तक वाराणसी की ओर से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर एंबुलेंस जाम में फंसी। ग्रामीणों ने बताया कि कछवां रोड बूथ पर पुलिस तैनात रहती तो दिक्कत नहीं होती।  
 
2- चहारवादी वीडीए ने कराई ध्वस्त, सूर्यांश हॉस्पिटल का अवैध निर्माण सील
वीडीए ने बुधवार को अवैध चहारदीवारी ध्वस्त कराने के साथ सूर्यांश हॉस्पिटल का अवैध निर्माण सील किया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार, चेतगंज वार्ड के चंदुआ छित्तूपुर में अवैध चहारदीवारी को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करवाया गया। मास्टर प्लान में 12 मीटर चौड़ी सड़क पर रोड वाइंडिंग प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए 12 फीट ऊंची और 130 फीट लंबी चहारदीवारी ध्वस्त करवाई गई। उधर, सिकरौल वार्ड में सचिन सिंह की ओर से सूर्यांश हॉस्पिटल में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर जोनल अधिकारी गौरव जयप्रकाश पहुंचे और अवैध निर्माण सील कराया।  
विज्ञापन

3- 1.20 लाख की साइबर धोखाधड़ी
साइबर जालसाजों ने दो बैंक खातों से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर कैंट थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। अर्दली बाजार के मारकंडेश्वर नगर निवासी वैष्णवी चतुर्वेदी के अनुसार, साइबर जालसाजों ने झांसा देकर यूबीआई के खाते से एक लाख और उत्कर्ष बैंक के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। कैंट पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।  

4- क्रेडिट कार्ड के जरिये 35 हजार की धोखाधड़ी
क्रेडिट कार्ड से पेटीएम के जरिये 35,740 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने भेलूपुर थाने और पेटीएम से शिकायत की है। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हेडगेवार नगर कॉलोनी के आदर्श कुमार ने बताया कि वह भेलूपुर में जवाहर नगर कॉलोनी के उजाला सिग्नस अस्पताल में कार्यरत हैं। आदर्श के अनुसार, एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से दो अलग-अलग बिजली बिल का 35,740 रुपये पेटीएम से भुगतान किया गया। दोनों बिजली बिल के अकाउंट जयपुर, राजस्थान के हैं।  

5- युवती को अगवा करने के आरोप में तीन पर केस
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को अगवा करने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया। पिता ने बताया कि 23 जून को सुबह उनकी 18 साल की बेटी घर से लापता हो गई। खोजबीन के बाद मालूम चला कि बेटी को अगवा कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर टिसौरा के रहने वाले दिलीप कुमार, किशन और विमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

6- अपहरण और पॉक्सो में दोषी को 10 साल की कड़ी कैद

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अनुभव द्विवेदी की अदालत ने अपहरण और पॉक्सो में दोषी को 10 साल की कड़ी कैद और 18 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। चौबेपुर थाना क्षेत्र की किशोरी को बहला फुसला कर अगवा और दुष्कर्म का आरोप लगा है। विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक, श्याम सुंदर 13 दिसंबर 2020 से वादी की पुत्री से मोबाइल पर बात करता रहा। फिर बहला फुसला कर अगवा कर लिया। 

7- सौतेले मामा पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने सौतेले मामा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, मां के निधन के बाद पिता ने दो वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी। शादी के बाद रिश्ते में मामा लगने वाले सौतेली मां के भाई का घर पर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि कई महीने पूर्व मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता का आरोप है कि पिता व दूसरी मां के बीच रिश्ते बिगड़ गए। 15 फरवरी को चोलापुर थाने से बयान देकर घर लौट रही थी कि सौतेली मां व आरोपी मामा ने पिता की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, पिता को पत्नी के जबरन गर्भपात के मामले में 18 अप्रैल को जेल भेजा गया। दो माह से पीड़िता के पिता जेल में बंद हैं। 

8- बिजली चोरी के आरोप में 17 लोगों पर केस
सेवापुरी। विजिलेंस की टीम ने बुधवार को दोपहर में कपसेठी थाना क्षेत्र के छह गांवों में बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ छापा मारा। उप निरीक्षण ललित त्रिपाठी ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले 17 लोगों पर भेलूपुर बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। निर्धारित लोड से अधिक बिजली की खपत की जानकारी मिलने के बाद पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की गई। बिजली चोरी की वजह से वैध उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखकर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

9- बीएचयू अस्पताल में गुल रही बिजली, ओपीडी-जांच केंद्र पर छाया अंधेरा

बीएचयू अस्पताल में बुधवार की दोपहर में बिजली गुल होने की वजह से ओपीडी से लेकर विभागों में अंधेरा छाया रहा। इस कारण हृदय रोग विभाग में टूडी इको, टीएमटी सहित अन्य जांच प्रभावित रही। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी मरीजों को बिजली के आने का इंतजार करना पड़ा। करीब घंटे भर बाद किसी तरह आपूर्ति बहाल हो पाई तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली।  



10- नाल मैन मशीन से शुरू हुई नाला सफाई
नगर निगम ने नाल मैन मशीन से नाला सफाई बुधवार से शुरू कराई। नाला सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के आदेश पर सफाई सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुई। यह मशीन वाहन से नाला सफाई करती है। खास बात है कि यह मशीन सिल्ट को बंद गाड़ी में रख लेती है। इससे सिल्ट को खुले में एक दिन के लिए सड़कों पर नहीं छोड़ना पड़ता है। इस मशीन से नाला सफाई का कार्य तीव्र गति से होगा।  

11- मॉकड्रिल कर आग से बचाव के तरीके बताए
अग्निशमन विभाग ने बुधवार को उत्कर्ष टावर, अमूल प्लांट, अतुलानंद स्कूल, इंडियन गैस और बॉटलिंग प्लांट काजी सराय में मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए। पिंडरा अग्निशमन प्रभारी दीपचंद कुमार के नेतृत्व में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही सिलिंडर में आग लगने से बचाव की जानकारी दी। प्रभारी दीपचंद कुमार ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतने से बड़ी घटना को रोका जा सकता है। इस दौरान रामकृष्ण सिंह, अवधेश कुमार, अरविंद, अमरनाथ कुमार मौजूद रहे।  

12- राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने विधायक नील रतन पटेल का हालचाल जाना

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बुधवार को सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल के आवास पर पहुंचे। यहां उनका हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि विधायक कई दिनों से गुर्दा रोग से पीड़ित हैं। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद मौजूद रहे।  


 
13- हैदराबाद के लिए विमान सेवा 12 जुलाई से
अकासा एयर की ओर से काशी-हैदराबाद के बीच नई सीधी विमान सेवा 12 जुलाई से शुरू होगी। आकासा की विमान संख्या क्यूपी 1633 हैदराबाद से सुबह 6.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 8.15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। फिर यही विमान क्यूपी 1634 बनकर वाराणसी से 40 मिनट के बाद सुबह 8.55 बजे उड़ान भर कर हैदराबाद 11.55 बजे पहुंचेगी। विमान का निर्धारित किराया 5 हजार रुपये प्रति टिकट रखा गया है। एयरलाइंस के यूपी हेड सेल्स राहुल सिंह ने बताया कि यह विमान सेवा रोज संचालित होगी।  

14- अतुलदीप को मिला बेस्ट डिफेंडर का खिताब

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की हॉकी टीम के खिलाड़ी अतुलदीप को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला है। यह पुरस्कार उन्हें नैनीताल में खेले गए ट्रेडर्स कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए मिला है। गोलकीपर सतीश नारायण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रीड़ा अधिकारी बालेंद्र पाल, एडीआरएम रोशल लाल यादव ने खिलाड़ियों को बेहतर करने की सलाह और शुभकामनाएं दीं।  



15- अवंतिका ने तबले पर साधी किशन महाराज की बंदिश
काशी की उभरती बाल कलाकार तबला सम्राट पं. किशन महाराज की पोती अवंतिका महाराज ने बुधवार को स्वतंत्र तबला वादन से संगीत प्रेमियों को आनंदित किया। उन्होंने बनारस घराने की बंदिशों को तबले पर साधा और अपने दादा जी की वादन परंपरा का सशक्त नेतृत्व का एहसास कराया। शिल्पायन की ओर से भेलूपुर में आयोजित संगीत संध्या में कलाकारों की प्रस्तुति हुई। अवंतिका ने इसका आगाज करते हुए ताल धमार एवं लक्ष्मीताल में उठान, कायदा, रेला, टुकड़ा, गत, परन, चक्करदार की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत की। शिल्पायन के उभरते हुए कलाकारों ने गायन पेश किया। इसमें श्रेयसी बेरा ने राग शंकरा, माधव गौतम ने राग मालकौंस और आयुष शर्मा ने राग रागेश्री में बंदिशें पेश कीं। संचालन पं. देवाशीष डे और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रागिनी सरना ने किया। इस मौके पर अवंतिका के पिता पं. पूरण महाराज, पं. किशोर मिश्र, हरि नारायण सारडा आदि रहे। 

ठेका निरस्त होने पर ऑटो, ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन 

वाहन स्टैंड का ठेका निरस्त होने के बाद ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या को भी सौंपा। अपर नगर आयुक्त के समस्याओं का निदान करने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ठेका निरस्त होने के बाद गाड़ियों के संचालन में दिक्कत आ रही है। पुलिस आए दिन वाहन चालकों को स्टैंड से भगा देते हैं। कुछ लोग यूनियन बनाकर संचालकों और वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। 

कहा कि एक दिन पहले जिन लोगों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया था। वहीं लोग अवैध वसूली करवा रहे हैं। इन लोगों पर विभिन्न थानों में मुकदमा भी पंजीकृत है। प्रदर्शन करने वालों में घनश्याम यादव, कृष्ण कुमार, विनोद सोनकर, पप्पू यादव शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed