{"_id":"5bb4f859867a5570ea2185e4","slug":"varanasi-to-bangkok-air-service-by-spicejet-only-rupees-7200","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस से बैंकाक जाने के लिए अब खर्च करने होंगे मात्र इतने रुपये, स्पाइस जेट लाया है नया ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस से बैंकाक जाने के लिए अब खर्च करने होंगे मात्र इतने रुपये, स्पाइस जेट लाया है नया ऑफर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
अगर आप ठंडी की छुट्टियों में बैंकाक जाना चाहते हैं और आपको बजट की चिंता सता रही है तो भूल जाइए। स्पाइस जेट बेहद सस्ता ऑफर लेकर आया है जो आपके बजट में है। इतना ही नहीं थाईलैंड जाने के लिए जरूरी कागजात में सिर्फ पासपोर्ट की जरूरत होगी। वीजा वहां पहुंचने पर 2000 थाई बात यानी 4000 रुपये में मिल जाएगा और आप आसानी से बैंकाक घूम सकेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
spice jet
स्पाइस जेट मात्र 7200 रुपये में आपको बैंकाक ले जाएगा। दरअसल स्पाइस जेट गुरुवार से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रहा है जो बैंकाक जाने वाले विमान से कनेक्ट होगा। इसक बेसिक किराया मात्र 7161 रुपये रखा गया है।
SpiceJet
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से स्पाइस जेट का विमान एसजी 3328 शाम 6:30 बजे उड़ान भरेगा और कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 7:55 बजे लैंड करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
indigo spicejet
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से स्पाइस जेट का ही विमान एसजी 83 रात 12:05 बजे उड़ान भरेगा जो भारतीय समयानुसार 2:30 बजे बैंकाक के स्वर्णभूमि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेगा। एक ही पीएनआर पर दोनों यात्राएं हो सकेंगी और बोर्डिंग पास भी वाराणसी एयरपोर्ट पर ही मिल जाएगा।
विज्ञापन
SpiceJet
इसके पहले वाराणसी से बैंकाक की उड़ान थाई स्माईल करती है जिसका किराया 12500 रुपये है। थाईलैंड जाने के लिए जरूरी कागजात में सिर्फ पासपोर्ट की जरूरत होगी। वीजा वहां पहुंचने पर 2000 थाई बात यानी 4000 रुपये में मिल जाएगा और आप आसानी से बैंकाक घूम सकेंगे।