{"_id":"5bb4d37d867a557f032ada3a","slug":"doctor-and-patient-family-member-fight-in-mandaliya-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंडलीय अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर से की मारपीट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
विरोध जताते डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में बुधवार की दोपहर डॉक्टर से मारपीट के विरोध में डॉक्टर और फार्मासिस्ट इमरजेंसी सेवा ठप कर हड़ताल पर चले गए। हालांकि वार्ड में भर्ती मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई और उनका इलाज चलता रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
बैठक कर तय होगी आगे की रणनीति
धरने पर बैठे डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
नाराज डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने इमरजेंसी में धरना देकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ ने बातचीत की लेकिन डॉक्टर नहीं माने। शाम 6.30 बजे जिला प्रशासन ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर हड़ताल वापस हुई।
varanasi
- फोटो : amar ujala
बीएचूय के सर सुंदरलाल अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद हड़ताल अभी खत्म हुई ही था कि मंडलीय अस्पताल में हड़ताल शुरू हो गई। यहां अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान दोपहर ढाई बजे जैतपुरा निवासी एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके विरोध में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉ. जयेश मिश्रा के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोट आई है। इसकी जानकारी अन्य डॉक्टरों, कर्मचारियों को हुई तो वह इमरजेंसी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान घटना के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
सूचना पाकर मौके पर सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघ के पदाधिकारियों के आह्वान पर शाम 6.30 बजे हड़ताल खत्म हुई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे आपात बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उधर, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. भानुशंकर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह आदि पदाधिकारी भी मंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना पर विरोध जताया।