{"_id":"611390a58ebc3efcd7196e43","slug":"varanasi-suffering-from-flood-in-ganga-pm-narendra-modi-took-information-about-situation-cm-yogi-adityanath-will-visit-flood-affected-areas-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बेहाल बनारसः पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी, कल सीएम योगी करेंगे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बेहाल बनारसः पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी, कल सीएम योगी करेंगे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा
Wed, 11 Aug 2021 03:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 11 Aug 2021 03:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्थाएं मुक्कमल की जा रही हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री के आगमन संबंधी प्रोटोकॉल के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजेंद्र प्रसाद घाट पर पानी टंकी तक पहुचा गंगा का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में बाढ़ का रूप विकराल होते जा रहा है। बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के जिलाधिकारी से बात कर हालात की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए बृहस्पतिवार को पहुंचेंगे। इस दौरान वो राहत शिविरों में राहत सामग्री भी वितरित करेंगे। रात्रि प्रवास बनारस में करने के बाद सीएम योगी शुक्रवार को गाजीपुर चले जाएंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्थाएं मुक्कमल की जा रही हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री के आगमन संबंधी प्रोटोकॉल के आने का इंतजार किया जा रहा है। इधर, बुधवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी प्रशासन के साथ विस्तृत बातचीत कर बनारस में बाढ़ की पूरी स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पीएम मोदी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में माकूल राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, गंगा का जल स्तर बुधवार सुबह सुबह 10 बजे तक 72.04 मीटर तक पहुंच गया, जो 71.26 मीटर के खतरे के निशान से 78 सेमी अधिक है।

गंगा में उफान से वरुणा, असि, गोमती, नाद और कैथी नदी में भी बाढ़ आ गई है। बाढ़ के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक दर्जनों गांव, मोहल्ला और वार्ड के 30 हजार से ज्यादा लोग अब तक प्रभावित हुए हैं। बुधवार सुबह सामने घाट क्षेत्र में सड़कों पर गंगा का पानी आ गया है। इधर, पानी दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया की ओर बढ़ चला है।